लाइव न्यूज़ :

स्टेबिन बेन और योगिता बिहानी का नया रोमांटिक गाना “इश्क का असर” हुआ रिलीज, देखें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 1, 2023 16:04 IST

गाने के बारे में बात करते हुए स्टेबिन ने कहा- '' गाने के नाम से ही पता चलता है कि “इश्क का असर” यह बहुत ही जादुई गाना है जो आप के दिल पर निश्चितरूप से राज करेगा।

Open in App
ठळक मुद्दे स्टेबिन बेन का यह गाना एक रोमांटिक नंबर है।इस गाने का म्यूजिक  वीडियो आपको  प्यार के सबसे आकर्षक स्कूल रोमांस का अहसास दिलाएगा। 

मानसून से हर किसी को प्यार है। यह एक ऐसा मौसम है जिसे हर कोई पसंद करता है। ऐसे में स्टेबिन बेन का सिंगल इश्क का असर आपके इन पलों को और भी खूबसूरत बना देगा। योगिता बिहानी के साथ एक खूबसूरत केमिस्ट्री साझा करते हुए, स्टेबिन बेन का यह गाना एक रोमांटिक नंबर है।

ज़ैन-सैम और रईस द्वारा रचित, विशु श्रीवास्तव द्वारा लिखे गए गीतों के साथ, रंजू वर्गीस द्वारा जोधपुर की खूबसूरत  गलियों में इस गाने को शूट किया गया है।  इस गाने का म्यूजिक  वीडियो आपको  प्यार के सबसे आकर्षक स्कूल रोमांस का अहसास दिलाएगा। इतना ही नहीं योगिता और स्टेबिन एक साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। आप को इस जोड़ी से निश्चितरूप से लगाव हो जायेगा। यह गाना आज हिट्ज़ म्यूज़िक के यूट्यूब चैनल और सभी स्ट्रीमिंग साइट् पर रिलीज किया गया।

गाने के बारे में बात करते हुए स्टेबिन ने कहा- '' गाने के नाम से ही पता चलता है कि “इश्क का असर” यह बहुत ही जादुई गाना है जो आप के दिल पर निश्चितरूप से राज करेगा।  ज़ैन, सैम, रईस और विशु ने “इश्क का असर” के साथ काफी मनमोहक गाना बनाया है और  रंजू ने हमेशा की तरह इस बार भी स्क्र्रीन पर जादू क्रिएट किया है । यह गाना आपको हर उस भावना का एहसास कराता है जो आपने प्यार में पड़ने के बाद महसूस किया होगा ।''

गाने के अपने अनुभव को साझा करते हुए योगिता ने कहा कि “स्टेबिन की आवाज़ में एक प्रेम गीत मेरे पसंदीदा प्रेम गीतों में से एक है और एक साथ काम करना यादगार था। गाना “इश्क का असर” मधुर और भावनात्मक है और आपके दिलों को छू जाएगा।"

विनोद भानुशाली कहते हैं, “हिट्ज़ म्यूजिक  हमेशा से  ऐसा संगीत लाना चाहता  है जो आपके दिल को छू जाए। मधुर ध्वनि और अलौकिक वीडियो के साथ दर्शकों को प्यार के  एहसास का अनुभव होगा। स्टेबिन ने हमेशा की तरह अपनी आवाज़ से इस गाने में  जादू भर दिया  है,  हमें उम्मीद है कि गाना “इश्क का असर” आपके दिल को छू जाएगा और आपकी प्लेलिस्ट से जुड़ जायेगा ।"

 

टॅग्स :बॉलीवुड सिंगरगाना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भोजपुरीगानों की लोकप्रियता में क्या शालीनता का दम घुट रहा है ?

बॉलीवुड चुस्कीअंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवसः थिरकते कदमों में छिपा जीवन का बड़ा संदेश

भारतलोकमत समूह ने आयोजित किया संगीत साधना का महाकुंभ, पंडित लक्ष्मण कृष्णराव पंडित 'सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड' से सम्मानित

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी