लाइव न्यूज़ :

श्रीदेवी की मौत नहीं थी हादसा, निजी जांच एजेंसी ने किया बड़ा खुलासा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 14, 2018 19:22 IST

बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी की मौत के मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। खबर के मुताबिक दिल्ली की एक निजी जांच एजेंसी ने दावा किया है कि श्रीदेवी की मौत महज एक हादसा नहीं है।

Open in App

मुंबई, 14 मई: बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी की मौत के मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। खबर के मुताबिक दिल्ली की एक निजी जांच एजेंसी ने दावा किया है कि श्रीदेवी की मौत महज एक हादसा नहीं है। दिल्ली पुलिस के पूर्व एसीपी व उनकी निजी जांच एजेंसी ने ये दावा किया है कि बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी की मौत केवल हादसा नहीं बल्कि एक साजिश थी।

मदर्स डे पर भावुक हुईं जाह्नवी कपूर, पोस्ट की श्रीदेवी के साथ की छू जाने वाली तस्वीर

पुलिस सॉल्युशन इंडिया नामक निजी जांच एजेंसी ने दुबई के होटल जुमेराह एमिरेट्स टावर्स में जाकर छानबीन के बाद यह बात रविवार को एक प्रेसवार्ता में बताई। जांच एजेंसी के प्रमुख पूर्व एसीपी वेद भूषण ने कहा है कि दुबई पुलिस मे बिना जांच किए अभिनेत्री के निधन पर अपना निष्कर्ष सुनाया था। हांलाकि ये हत्या ही इस पर खुल पर नहीं कहा गया है।

 इतना ही नहीं उनका कहना है कि श्रीदेवी देश की बड़ी अदाकारा थी, इसलिए उनकी मौत के रहस्य से पर्दा उठाना चाहिए। जल्द ही मामले की दुबारा जांच के लिए उनकी जांच एजेंसी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने वाली है। इनका मानना है की दुबई पुलिस ने  इस कमरे की जांच नहीं की जिसमें श्रीदेवी का निधन हुआ था।

 खबर के मुताबिक टब की जांच के बाद पता चला कि जिस टब में श्रीदेवी के डूबने की बात की जा रही है, वहां वह किसी हादसे के दौरान गिरने से नहीं डूब सकती। सीन रिक्रिएट करने के लिए बकायदा उसी लंबाई की एक डमी का इंतजाम कर मौत के काल्पनिक दृश्य को दोहराया गया। 

श्रीदेवी को अपने प्यार भरे अंदाज से यूं ट्रिब्यूट देंगे बोनी कपूर , 20 टाइटल करवाए रजिस्टर्ड

ये सब करने के बाद ऐसा लगता है कि वो किसी साजिश का शिकार हुई। श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को दुबई में हुआ था। लेकिन  26 फरवरी को दुबई की जांच एजेंसियों ने श्रीदेवी की मौत को हादसा बताते हुए नहाने के टब में डूबने से मौत की बात बताई थी। ऐसे में अब इस दावे के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। 

टॅग्स :श्रीदेवी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीक्या कभी श्रीदेवी पर बनेगी बायोपिक फिल्म? पति बोनी कपूर बोले- "मेरे जिंदा रहते..."

बॉलीवुड चुस्कीJanhvi kapoor: बैकलेस ड्रेस में जाह्नवी कपूर का स्टनिंग लुक, अदाएं देख फैंस घायल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीश्रीदेवी से शादी से पहले जान्हवी कपूर के पैदा होने की खबर का बोनी कपूर ने किया खंडन, कहा- उनकी प्रेग्नेंसी साफ नजर आ रही थी

बॉलीवुड चुस्कीजानिए कैसे राम्या कृष्णन को बाहुबली में श्रीदेवी की जगह मिला शिवगामी का किरदार

बॉलीवुड चुस्कीGoogle Doodle Today: बॉलीवुड आइकन श्रीदेवी के जन्मदिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, एक्ट्रेस को कुछ इस तरह किया याद

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार