लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 12: महिला क्रिकेट टीम पर श्रीसंत ने किया ऐसा कमेंट-खुद सलमान भी हो गए हैरान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 3, 2018 13:59 IST

Bigg Boss Season 12 Updates, Highlights in Hindi:श्रीसंत अपने अड़ियल बर्ताव के कारण घरवालों के निशाने पर भी रहते हैं। अड़ियल और गुस्सैल होने के साथ-साथ श्रीसंत काफी भावुक भी हैं। इस सबके साथ वह घर के अंदर लड़कियों की रिस्पेक्ट में आगे रहते हैं। 

Open in App

बिग बॉस 12 में घरवालों का आपस का तकरार लगातार जारी है। अगर बात प्रतियोगी श्रीसंत की हो तो उनके गुस्से से फैंस अब पूरी तरह से रूबरू हो चुके हैं। श्रीसंत अपने अड़ियल बर्ताव के कारण घरवालों के निशाने पर भी रहते हैं। अड़ियल और गुस्सैल होने के साथ-साथ श्रीसंत काफी भावुक भी हैं। इस सबके साथ वह घर के अंदर लड़कियों की रिस्पेक्ट में आगे रहते हैं। 

हाल ही में लेकिन उन्होंने कुछ ऐसा कहा है जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने खुद सलमान खान के सामने लड़कियों को लेकर एक बेतुकी बात कही है जिसके बाद वह काफी हैरान हो गए। बीते हफ्ते के वीकेंड के वार के एपिसोड में सलमान खान ने श्रीसंत से लग्जरी बजट टास्क के बारे में पूछा। जिस पर  श्रीसंत ने कहा कि वह महिलाओं का सम्मान करते हैं। 

ऐसे में उन्होंने टास्क के दौरान लड़कियों के साथ जो हुआ उसका विरोध किया। इस पर सलमान ने कहा कि चलिए मान लीजिए कि कभी भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच खेले। ऐसे में क्या आप उन्हें जीतने दोंगे। 

वहीं, श्रीसंत कहते हैं कि मैं जीतने नहीं दूंगा लेकिन, मैं जितनी फास्ट बॉल करता हूं उतनी नहीं करुंगा। लेकिन वह अच्छा खेलें और 200 रन बना दिए। इस पर उन्होंने कहा कि वो इतना बना ही नहीं सकते वो 50 रन में ऑल आउट हो जाएंगे। इसके अलावा उनकी बॉलिंग भी इतनी फास्ट नहीं होगी तो हम आराम से जीत जाएंगे। फिर क्या था सलमान खान उनके जवाब से पूरी तरह से हैरान हो गए।

अगर शो में अब तक देखें तो लगभग हर एक घरवाले के साथ उनका मनमुटाव हो चुका है। वहीं, आजकल वह रोमिल के साथ पंगा लेकर घर में झगड़े को पैदा कर रहे हैं। इतना ही नहीं श्रीसंत घर में आने वाले मेहमानों की बातों को भी इससे पहले अनदेखा कर चुके हैं। 

टॅग्स :बिग बॉस 12बिग बॉसएस श्रीसंत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान