लाइव न्यूज़ :

अब इस दिन पर्दे पर रिलीज होगी अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी', 300 करोड़ की ब्लॉकबस्टर की है तैयारी?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 18, 2020 11:19 IST

फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धमाके की उम्मीदें की जा रही हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार अब फिल्म 27 को नहीं, बल्कि दो दिनों पहले ही 25 मार्च को रिलीज कर दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार और कैटरीना कैफ एक बार फिर से फैंस को पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं।फैंस दोनों को साथ में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ एक बार फिर से फैंस को पर्दे पर साथ नजर  आने वाले हैं। फैंस दोनों को साथ में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। बॉलीवुड की ये फेमस जोड़ी सूर्यवंशी फिल्म में साथ दिखाई देगी। इस फिल्म का ट्रेलर मार्च के पहले हफ्ते में फैंस के सामने पेश कर दिया जाएगा।

वहीं, सूर्यवंशी फिल्म 27 मार्च को पर्दे पर रिलीज की जाएगी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का काफी समय से इंतजार है। वहीं इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धमाके की उम्मीदें की जा रही हैं।  बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार  अब फिल्म 27 को नहीं, बल्कि दो दिनों पहले ही 25 मार्च को रिलीज कर दी जाएगी।

दरअसल मार्च के महीने में कई फिल्में रिलीज हो रही हैं। ऐसे में मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किए हैं।अंग्रेजी मीडियम' जो पहले 20 मार्च को रिलीज होने वाली थी, अब 13 मार्च को आ रही है। इस दिन जाह्नवी कपूर की 'गुंजन सक्सेना' रिलीज हो रही है, जिसे अब पोस्टपोन करके 24 अप्रैल कर दिया गया है। लिहाजा, फिलहाल 20 मार्च को कोई भी फिल्म नहीं आ रही है, यानि की सूर्यवंशी के रिलीज से पहले पूरा हफ्ता खाली है।

अब मेकर्स 25 मार्च को फिल्म को पर्दे पर उतारने का प्लान कर रहे हैं। बुधवार को रिलीज होने वाली इस फिल्म को एक अच्छा खासा समय कमाई के लिए मिल जाएगा। साथ ही 25 को महाराष्ट्र में गुडी पाड़वा का त्योहार भी है, जिस कारण से कई जगह छुट्टी भी होती है। इस कारण से फिल्म को काफी फायदा भी मिल सकता है।

फिल्म मेकर्स को पूरा भरोसा है ये अक्षय स्टारर ये फिल्म धमाकेदार ओपनिंग करने वाली है। इस फिल्म में फैंस को हर तरह के फ्लेवर मिलने वाला है। अक्षय, रोहित और कैटरीना तीनों के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि फिल्म 300 करोड़ तक की कमाई कर ले। 

टॅग्स :अक्षय कुमारकैटरीना कैफसूर्यापेटमूवी टीज़र रिलीज
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार