लाइव न्यूज़ :

वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस के नए 'सूरमा' बने दिलजीत, ये रहा अब तक का कलेक्शन

By विवेक कुमार | Updated: July 16, 2018 13:11 IST

Soorma Weekend Box Office Collection Day 3: दिलजीत के अलावा सूरमा में अभिनेत्री तापसी पन्नू भी हैं। जो एक महिला हॉकी प्लेयर का किरदार निभा रही हैं।

Open in App

मुंबई, 16 जुलाई: पंजाबी सिंगर व अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सूरमा' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है।भारतीय हॉकी प्लेयर संदीप सिंह के जीवन पर बनी इस फिल्म को फैन्स और क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया है। दिलजीत के अलावा सूरमा में अभिनेत्री तापसी पन्नू भी हैं। जो एक महिला हॉकी प्लेयर का किरदार निभा रही हैं और फिल्म में दिलजीत की प्रेमिका बनी है।

अगर फिल्म की कमाई के बारे में बात करे तो  'सूरमा' ने अपने ओपनिंग डे पर 3. 25 करोड़ की कमाई की है। वहीं शनिवार के दिन फिल्म ने अपनी कमाई में इजाफा करते हुए 5.05 करोड़ का कलेक्शन किया। रविवार के दिन फिल्म ने 5. 25 करोड़ बटोरे हैं.

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस फिल्म की बेहद तारीफ करते हुए इसे 3.5 स्टार दिया है।  30 करोड़ के बजट वाली दिलजीत की 'सूरमा' को भारत में 1100 और वर्ल्डवाइड 335 स्क्रीन्स मिली हैं। कुल मिलाकर 'सूरमा' को 1435 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।

'सूरमा' को शाद अली ने डायरेक्ट किया है वहीं इसे दीपक सिंह और बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने प्रोड्यूस किया है। बॉलीवुड दिगग्जों ने 'सूरमा' की जमकर तारीफ की थी हालांकि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखकर ये कहा जा सकता है कि पहले दिन 'सूरमा' का जादू दर्शकों पर नहीं चला। 

अगर फिल्म की कहानी के बारे में बात करें तो  'सूरमा' की कहानी युवा संदीप सिंह के हॉकी में आने और फिर अपने खूसट कोच के चलते वहां से भाग जाने से शुरू होती है। इसी बीच उनकी जिंदगी में हरप्रीत (तापसी पन्नू) आती हैं। यहीं से प्यार और जज्बात के बीच हॉकी संदीप के जिंदगी का कब मकसद बन जाता है, इसका अहसास नहीं होता।

टॅग्स :सूरमा फिल्मदिलजीत दोसांझ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिलजीत दोसांझ ने कनाडा का शो बीच में रोका, खालिस्तान समर्थक विरोध पर दी प्रतिक्रिया, VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीBorder 2 का पहला गाना 'घर कब आओगे' रिलीज, 28 साल बाद लौटी देशभक्ति की वही भावनाएं

भारत'पंजाब जख्मी है पर हारा नहीं है', पंजाब में आई बाढ़ पर बोले दिलजीत दोसांझ, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBorder 2: 'स्वतंत्रता दिवस' पर सनी देओल ने नए मोशन पोस्टर के साथ 'बॉर्डर 2' की रिलीज़ डेट का किया ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीभूषण कुमार ने दिलजीत दोसांझ को फिर कभी किसी फिल्म में नहीं लेने का वादा किया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया