लाइव न्यूज़ :

सिख रीति-रिवाज से होगी सोनम की शादी, आनंद के कपड़े से गानों तक‌ की पूरी डिटेल यहां पढ़ें

By भारती द्विवेदी | Updated: May 4, 2018 18:52 IST

खबरों के अनुसार सोनम कपूर की शादी सिख धर्म की रीति-रिवाजों के अनुसार होगी।

Open in App

मुंबई, 4 मई: बॉलीवुड की मोस्ट आवेटेड शादी 8 मई को होने जा रही है। बॉलीवुड डीवा सोनम कपूर उनके बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा शादी के बंधन में बंध जाएंगे। सोनम कपूर के फैंस इस शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं। वहीं पूरा कपूर फैमिली शादी की तैयारियों में जुटा हुआ। जैसे-जैसे शादी का डेट करीब आ रही है, सोनम की शादी से जुड़ी डिटेल्स भी बाहर आ रही हैं। संगीत फंक्शन में कौन किसे गाने पर डांस करेगा, आनंद आहूजा किस डिजानइर के कपड़े पहनेंगे, शादी में बतौर गेस्ट कौन-कौन शामिल होगा।

ये भी पढ़ेंः हुआ खुलासा, इस वजह से सोनम कपूर की शादी में नहीं आएंगी प्रियंका चोपड़ा

बेटी सोनम कपूर की शादी में इन दो गानों पर अनिल कपूर करेंगे डांस, अभी से कर रहे हैं तैयारी

निर्भया कांडः दोषियों ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- 'फांसी की सजा निर्मम हत्या है'

सात मई को संगीत फंक्शन का आयोजन किया गया है। इसमें सोनम कपूर के कजन (माँ की तरफ से) रणवीर सिंह अर्जुन कपूर के साथ 'माई नेम इज लखन' गाने पर परफॉर्म करेंगे। वहीं अर्जुन कपूर की बहन अंशुला, संजय कपूर की बेटी शनाया, और रिया सोनम कपूर की फिल्म के गाने पर डांस करेंगी। फिल्म खूबसूरत का गाना ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ और वीरे दी वेडिंग पर ये सारी बहनें परफॉर्मेंस देंगी। श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर अपनी मां के सुपरहिट गानों पर डांस करने वाली हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनम कपूर की फिल्म 'खूबसूरत' में फवाद खान के कपड़े बनाने वाले फैशन डिजाइनर राधवेन्द्र राठौर ने आनंद आहूजा का वेडिंग ड्रेस डिजाइन किया है। राधवेंद्र सिर्फ आनंद आहूजा के लिए ही नहीं कपूर परिवार के मेल मेंबर के लिए भी कपड़े डिजाइन कर रहे हैं। 

सोनम दी वेडिंग: अगर न मिला होता धोखा तो 8 मई को ये खानदान बन रहा होता सोनम का ससुराल

इस तरह हुई थी सोनम कपूर और आनंद आहूजा की पहली मुलाकात, जूतों, गाड़ियों और बास्केटबॉल के हैं दीवाने

गेस्ट लिस्ट की बात करें तो पूरा बॉलीवुड सोनम-आनंद की शादी में शामिल होने वाला है। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और मस्तानी दीपिका पादुकोण इस शादी का हिस्सा नहीं होंगी। ये दोनों ही हीरोइनें सात मई को न्यूयार्क सिटी में होने वाले मेटा गाला-2018 के रेड कार्पेट का हिस्सा होंगी।

टॅग्स :सोनम कपूरजाह्नवी कपूररणबीर सिंहअर्जुन कपूरआनन्द आहूजा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच