सोनम दी वेडिंग: अगर न मिला होता धोखा तो 8 मई को ये खानदान बन रहा होता सोनम का ससुराल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: May 4, 2018 10:37 AM2018-05-04T10:37:35+5:302018-05-04T10:40:18+5:30

Sonam Kapoor - Anand Ahuja Wedding: सोनम कपूर 8 मई को आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध जायेंगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर इस शख़्स ने ना दिया होता सोनम कपूर को प्यार में धोखा तो आज आहूजा नहीं यह खानदान होता सोनम की ससुराल।

Sonam Kapoor - Anand Ahuja Wedding: Ranbir Kapoor, Sonam Kapoor Love and Breakup Story | सोनम दी वेडिंग: अगर न मिला होता धोखा तो 8 मई को ये खानदान बन रहा होता सोनम का ससुराल

Sonam Kapoor - Anand Ahuja Wedding: Ranbir Kapoor, Sonam Kapoor Love and Breakup Story

मुंबई, 04 मई: सोनम कपूर ने अपने करियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली की मूवी 'सांवरिया' से रणबीर कपूर के साथ शुरू की थी. इस मूवी के निर्माण के दौरान सोनम कपूर और रणबीर कपूर बेहद करीब आ गए थे और उनके अफेयर के चर्चे पूरी बॉलीवुड में फ़ैल गए थे. रणबीर कपूर, सोनम को इस मूवी से पहले ही जानते थे. दोनों के परिवार बहुत पहले से ही एक दूसरे से परिचित थे और अनिल कपूर ने ऋषि कपूर के साथ कई मूवीज़ में काम कर रखा था. सोनम कपूर और रणबीर कपूर ने एक साथ संजय लीला भंसाली की मूवी 'ब्लैक' के प्रोडक्शन में असिस्टेंट के तौर पर भी काम किया था.

सूत्रों के मुताबिक, रणबीर कपूर, सोनम कपूर को चीट करके पब्लिकली दीपिका पादुकोण को डेट करने लगे थे और यही वजह थी दोनों के ब्रेकअप की. सोनम कपूर अपने इस रिलेशन को लेकर हमेशा से बहुत ओपन रही हैं. यहाँ तक कि करन जौहर के शो 'कॉफी विद करन' में भी उन्होंने रणबीर कपूर की बड़ी बेइज़्ज़ती की थी. इस चैट शो में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी थीं. उस समय उनका भी ब्रेकअप रणबीर से हो चुका था जिसका कारण, रणबीर का कैटरीना कैफ के साथ जुड़ना था. रणबीर कपूर का हर लड़की के प्रति आकर्षित होने का स्वभाव उनके लिए हर ब्रेकअप का कारन बना और उनकी छवि को भी नुकसान हुआ. चैट शो के दौरान सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण दोनों ने जमकर रणबीर का मज़ाक उड़ाया था जिसको लेकर ऋषि कपूर खासे नाराज़ भी  हो गए थे.

अगर रणबीर कपूर ने सोनम को धोखा ना दिया होता तो शायद सोनम कपूर, कपूर खंडन की बहु और करीना कपूर की भाभी बनती। लेकिन जो भी हुआ अच्छा हुआ, सोनम को बेहद प्यार करने वाले पति और एक बेहद समृद्ध ससुराल मिली है. हम उनके ख़ुशहाल  कामना करते हैं और इस युगल को विवाह की हार्दिक बधाई देते हैं.

यह भी ज़रूर पढ़ें - 

- सोनम दी वेडिंग: सोनम का ससुराल रहता है इतने महंगे बंगले में, कीमत जानकर नहीं होगा आपको विश्वास

Sonam Kapoor - Anand Ahuja Wedding: आनद आहूजा की प्रॉपर्टी के बारे में सुनकर आपको भी लगेगा कि सोनम कपूर ने शादी का सही निर्णय लिया है. पूरी खबर:-

- Sonam Kapoor - Anand Ahuja Wedding: आनंद को ये खास गिफ्ट देंगी सोनम, 16 साल पहले ही कर लिया था तैयार
सोनम कपूर - आनंद आहूजा शादी: सोनम कपूर पहले बिज़नेसमैन आनंद आहूजा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में थीं और अब उनकी शादी की चर्चा हर जगह हो रही है. पूरी खबर:-

- सोनम की शादी में डांस परफॉर्मेंस की जिम्मेदारी थी इनपर, हो गया पैर में फ्रैक्चर
सोनम कपूर और आनंद आहूजा के शादी की तैयारी पूरे जोरों पर है. दोनों ही परिवार इस कार्यक्रम को ग्रैंड बनाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं. सोनम कपूर की बेहद करीबी फैमिली फ्रेंड ने ली थी डांस परफॉर्मेंस की जिम्मेदारी जो उनके पैर में फ्रैक्चर होने की वजह से पूरी नहीं हो पायेगी। पूरी खबर:-

- क्या आपने देखा सोनम कपूर - आनंद आहूजा की शादी का कार्ड? मुंबई में यहाँ पर होगी शादी!
Sonam Kapoor - Anand Ahuja Wedding Card: इस साल बॉलीवुड की सबसे प्रतीक्षित शादी का सस्पेंस आज ख़त्म हो गया है. अनिल कपूर ने ऑफिसियली इस शादी की एनाउंसमेंट करके सभी चर्चाओं पर विराम लगा दिया है. पूरी खबर:-

- कपूर-आहूजा फैमली ने किया आधिकारिक तौर पर ऐलान, 8 मई को होगी सोनम कपूर की शादी
सोनम कपूर के ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा पेशे से दिल्ली के एक बड़े बिजनेसमैन हैं। आनंद का Bhane नाम के कपड़ों का एक बड़ा ब्रांड है। पूरी खबर:-

- आखिर क्यों, मौत के इतने दिन बाद वायरल हो रहे हैं श्रीदेवी के ये दो वीडियो? देखिये यहाँ
Actresses Sridevi Viral Videos: सदी की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक श्रीदेवी की मौत एक रहस्य बन कर रह गयी है और अब लोग इस दुःखद घटना को भूलने लगे हैं. इसी दौरान उनके दो पुराने वीडियो फिर से होने लगे हैं वायरल। पूरी खबर:-

English summary :
Sonam Kapoor - Anand Ahuja Wedding: Ranbir Kapoor, Sonam Kapoor Love and Breakup Story


Web Title: Sonam Kapoor - Anand Ahuja Wedding: Ranbir Kapoor, Sonam Kapoor Love and Breakup Story

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे