हुआ खुलासा, इस वजह से सोनम कपूर की शादी में नहीं आएंगी प्रियंका चोपड़ा

By भारती द्विवेदी | Published: May 4, 2018 01:33 PM2018-05-04T13:33:32+5:302018-05-04T13:38:54+5:30

वहीं दूसरी तरफ ये भी कहा जा रहा है कि बिजी शेड्यूल होने की वजह बॉलीवुड की मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण  भी इस शादी का हिस्सा नहीं होंगी।

This is the reason why desi girl Priyanka Chopra will not attend Sonam Kapoor and Anand Ahuja's wedding | हुआ खुलासा, इस वजह से सोनम कपूर की शादी में नहीं आएंगी प्रियंका चोपड़ा

हुआ खुलासा, इस वजह से सोनम कपूर की शादी में नहीं आएंगी प्रियंका चोपड़ा

मुंबई, 4 मई: आठ मई को सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा शादी करने जा रहे हैं। हल्दी, मेंहदी, शादी से लेकर रिसेप्शन तक, हर कार्यक्रम की डिटेल बाहर आ चुकी हूं। कपूर और आहूजा दोनों ही परिवार इस शादी को लेकर अपनी तैयारी में जुटा हुआ है। सोनम-आनंद की शादी क्योंकि मुंबई में हो रही है तो पूरा बॉलीवुड इस शादी में शामिल होने वाला है। लेकिन बॉलीवुड की 'देशी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा सोनम कपूर की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगी। खबरों की माने तो जिस दिन सोनम कपूर की शादी है, उस दिन प्रियंका फैशन कैलेंडर मेटा गाला-2018 के रेड कार्पेट का हिस्सा होंगी।

इस तरह हुई थी सोनम कपूर और आनंद आहूजा की पहली मुलाकात, जूतों, गाड़ियों और बास्केटबॉल के हैं दीवाने

सोनम दी वेडिंग: सोनम का ससुराल रहता है इतने महंगे बंगले में, कीमत जानकर नहीं होगा आपको विश्वास

वहीं दूसरी तरफ ये भी कहा जा रहा है कि बिजी शेड्यूल होने की वजह बॉलीवुड की मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण  भी इस शादी का हिस्सा नहीं होंगी। दीपिका पादुकोण यूएस और फ्रांस के दौरे पर जाना है। जिस वजह से वह शादी में भाग नहीं ले सकेंगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिका 24 तारीख को न्यूयॉर्क में टाइम 100 गाला का हिस्सा होंगी। इसके बाद सात मई को वो मेटा गाला-2018 का हिस्सा होंगी। दीपिका न्यूयॉर्क से फिर कॉन्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने फ्रांस जाएंगी। कांन्स 8 -19 मई तक चलने वाला है। 

शादी के अगले सप्ताह कांस चली जाएंगी सोनम कपूर, हनीमून के लिए नहीं है टाइम

फराह खान का पैर हुआ फ्रैक्चर, सोनम कपूर की संगीत फंक्शन की है जिम्मेदारी

मेटा गला क्या होता है?

फैशन कैलेंडर मेटा गाला की शुरूआत साल 1948 में एलेनोर लैम्बर्ट ने की थी। इसे फैशन जगत का ऑस्कर कहा जाता है। मेटा गाला हमेशा ही मई के पहली सोमवार को आयोजित किया जाता है। हमेशा की तरह इस साल भी मेटा गाला का आयोजन न्यूयॉर्क सिटी के मेट्रोपॉलिटनी संग्रहालय में आयोजित किया गया है।

Web Title: This is the reason why desi girl Priyanka Chopra will not attend Sonam Kapoor and Anand Ahuja's wedding

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे