बेटी सोनम कपूर की शादी में इन दो गानों पर अनिल कपूर करेंगे डांस, अभी से कर रहे हैं तैयारी

By स्वाति सिंह | Published: May 4, 2018 01:32 PM2018-05-04T13:32:56+5:302018-05-04T14:15:55+5:30

सोनम कपूर 8 मई को बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा संग शादी के बंधन में बंध जाएंगी।

Sonam Kapoor-Anil Kapoor-Anand Ahuja-sonam kapoor wedding-Reception Party-sonam kapoor sangeet function | बेटी सोनम कपूर की शादी में इन दो गानों पर अनिल कपूर करेंगे डांस, अभी से कर रहे हैं तैयारी

Sonam Kapoor with Anil kapoor

मुंबई, 4 मई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और आनंद अहुजा की शादी की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। दोनों परिवार फंक्शन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। बता दें कि सोनम कपूर 8 मई को बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा संग शादी के बंधन में बंध जाएंगी। सोनम की शादी के सभी फंक्शन मुंबई में ही हो रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए शादी के कार्ड के मुताबिक उनकी शादी मुंबई के 'दि लीला होटल' में होगी। इसके साथ ही बाकी के सभी फंक्शन भी मुंबई में ही होंगे। 

ये भी पढ़ें:सोनम कपूर और आनंद आहूजा कर सकते हैं ट्रैडिशनल पंजाबी शादी, होंगी ये रस्में

फिल्मफेयर के मुताबिक कपूर परिवार के एक सूत्र ने बताया कि अनिल कपूर सोनम की संगीत में अपने डांस परफोर्मेंस को लेकर काफी उत्साहित है। इसके साथ ही बताया कि वह अपने दो पसंदीदा गानों पर डांस करेंगे। जिनमे 'गल्ला गुडियां' और 'माई नेम इज लखन' है। यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस डांस पर्फोरेमेंस में उनके साथ सतीस कौशिक और अनुपम खेर शामिल होंगें। 

ये भी पढ़ें:सोनम दी वेडिंग: श्रीदेवी के वो 10 गाने जो लगा देंगे सोनम कपूर की मेहंदी और लेडीज़ संगीत में चार चाँद

गौरतलब है कि 7  मई को होने वाले सोनम के संगीत के फंक्शन में डांस परफॉर्मेंस की कोरिओग्राफी की जिम्मेदारी फेमस डांस डायरेक्टर फराह खान ने ली थी। लेकिन उनका पैर फ्रैक्चर हो गया है। बताया जा रहा है कि फराह खान एक टीवी शो की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गयी हैं। सोनम की शादी की सभी रस्में 7 और 8 मई को दिन में की जायेंगी। शादी की सारी तैयारी हो गयी है और शादी दोपहर 12:30 बजे बैंडस्टैंड बांद्रा के रॉकडेल, 256 में होगी। शादी के तुरंत बाद दोपहर में ही मेहमानों के लिए लंच की व्यवस्था की गयी है

Web Title: Sonam Kapoor-Anil Kapoor-Anand Ahuja-sonam kapoor wedding-Reception Party-sonam kapoor sangeet function

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे