लाइव न्यूज़ :

अनिल कपूर की दाऊद इब्राहिम के साथ फोटो हुई वायरल, ट्रोल होने पर बेटी सोनम ने दी सफाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 4, 2020 14:48 IST

मामला तब शुरू हुआ जब ऐक्‍ट्रेस ने ट्विटर पर एक आर्टिकल शेयर किया जिसमें बीते दिनों एक शख्‍स द्वारा दिल्ली में गोली चलाने का जिक्र था। सोनम ने नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि यह ऐसी घटना है जिसकी उन्‍हें उम्‍मीद नहीं थी कि यह भारत में हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कई बार सोनम सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के कारण ट्रोलर्स के निशाने पर भी पर भी आ चुकी हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोनम हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय व्यक्त करती रहती हैं। कई बार सोनम सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के कारण ट्रोलर्स के निशाने पर भी पर भी आ चुकी हैं। लेकिन हाल ही में सोनम ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। दरअल सोनम के पिता अनिल कपूर की  एक फोटो अंडरवर्ल्ड दाऊद इब्राहिम के साथ वायरल हो रही है।

हाल ही में सोनम ने सोनम कपूर ने शाहीन बाग में हुई फायरिंग की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। सोनम कपूर ने ट्वीट किया- 'यह ऐसी चीज है जिसके बारे में मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि भारत में ऐसा होगा। इस विभाजनकारी खतरनाक राजनीति को रोकें। यह नफरत फैलाता है। अगर आप खुद को हिंदू मानते हैं तो समझ लें कि कोई भी चीज धर्म और कर्म पर आधारित होता है। यह इन दोनों में से नहीं है।

ऐसे में एक यूजर ने सोनम को ट्रोल करने के लिए उनके पिता अनिल कपूर की फोटो शेयर की। अनिल इस फोटो में दाऊद के साथ दिखाई दे रहे थे। हालांकि ये फोटो काफी पुरानी थी।  यूजर ने उनसे इस तस्वीर पर जवाब मांगा, जिसका सोनम ने बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने जवाब में कहा, 'वह राज कपूर और कृष्णा कपूर के साथ मैच देखने गए थे और बॉक्स में थे। मुझे लगता है आपको किसी पर ऊंगली उठाना बंद कर देना चाहिए क्योंकि ऐसे में अन्य 3 ऊंगलियां आप पर होती हैं। भगवान आपको हिंसा फैलाना के लिए माफ करें सोनम कपूर को और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें कमेंट में ट्रोल करने की कोशिश जिसका अभिनेत्री ने मजबूती से जवाब दिया। यूजर ने ट्वीट में लिखा, तो फिर आप हमारा देश छोड़ दो। इस पर सोनम कपूर ने जवाब में कहा फर्जी हिंदू। इसके अलावा सोनम कपूर भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े पर कटाक्ष करने की वजह से भी सुर्खियों में हैं। अनंत कुमार ने महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए उनके स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े संघर्ष को 'ड्रामा' बताया।

टॅग्स :सोनम कपूरअनिल कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2: आदित्य धर ने की पेशकश और अनिल कपूर ने कहा-नो?, आखिर क्यों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रोल करने से किया मना?

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसोनम कपूर ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, बेबी बंप दिखाते हुए कैप्शन लिखा- 'मदर'

बॉलीवुड चुस्कीकरवा चौथ पर बॉलीवुड सितारे पहुंचे अनिल कपूर के घर, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, गीता बसरा और मीरा राजपूत...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार