लाइव न्यूज़ :

शादी से पहले सोनम कपूर ने आनंद पर यूं बरसाया प्यार, पोस्ट हुआ वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 4, 2018 03:50 IST

इस समय हर तरफ सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शाही शादी के चर्चे हैं. हर कोई उस खास दिन का इंतज़ार कर रहा है जिस दिन सोनम कपूर बन जाएंगी आनंद आहूजा की दुल्हनियां।

Open in App

मुंबई, 4 मई: इस समय हर तरफ सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शाही शादी के चर्चे हैं. हर कोई उस खास दिन का इंतज़ार कर रहा है जिस दिन सोनम कपूर बन जाएंगी आनंद आहूजा की दुल्हनियां। ये कपल 8 मई को शादी के बंधन में बंधेगा। 

ऐसे में हाल ही में आनंद ने एक फोटो शेयर की जिसमें लिखा था, जो लोग चमत्कार में विश्वास नहीं करते, उनके साथ वैसा कभी होता भी नहीं।इस फोटो को शेयर करते हुए आनंद ने कैप्शन में लिखा, एक बात तो हमेशा मुझे उत्साहित करती है। अगर हम सिर्फ एक शख्स को खुश कर सकते हैं, तो पूरी दुनिया को खुश रख सकते हैं। 

फिल्मी है सोनम कपूर-आनंद आहूजा की प्रेम कहानी, जानें कैसे हुई थी लव स्टोरी की शुरुआत

आनंद का ये पोस्ट सोनम को इतना पसंद आया कि उन्होंने इस पर लव रिएक्ट करते हुए किस वाली इमोजी भेजी। जिसके बाद इनके चाहने वालों के पोस्ट पर लाइक जमकर देखने को मिले। फिलहाल ये पोस्ट वायरल हो गया है। फैंस को सोनम और आनंद का प्यार जताने का अंदाज खासा पसंद आया है।

सोनम कपूर- आनंद आहूजा की वेडिंग में नहीं छपेंगे कार्ड यूं दिया जाएगा न्योता, पढे़ं शादी के अब तक के सारे अपडेट

जानें कौन है सोनम के होने वाले पति

सोनम कपूर के ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा पेशे से दिल्ली के एक बड़े बिजनेसमैन हैं। आनंद का Bhane नाम के कपड़ों का एक बड़ा ब्रांड है। दिल्ली के रहने वाले आनंद इसके साथ ही शाही एक्पोर्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं जो उनका फैमिली बिजनेस है। आनंद अहूजा देश के पहले शू स्टोर के भी फाउंडर हैं। स्टोर का नाम है 'वेज-नॉन वेज'। इतना ही नहीं सोमन के कथित प्रेमी आनंद अहूजा अपने फैमिली बिजनेस 'शाही एक्सपोर्ट्स' के एमडी हैं। आनंद आहूजा ने अमेरिका की अमेजन कंपनी में बतौर प्रोडक्ट मैनेजर काम किया है। 

टॅग्स :सोनम कपूरआनन्द आहूजाइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

विश्वHappy International Women's Day 2026: 'रुकना नहीं, थकना नहीं... आज जश्न है आपकी अजेय शक्ति का', वुमेन्स डे पर इन कोट्स के जरिए करें विश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?