लाइव न्यूज़ :

फ्लाइट में पति के साथ सोनम कपूर का वीडियो वायरल, नींद भरी आंखों से कर रही हैं ये इशारे

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 13, 2018 16:21 IST

सोनम कपूर ने काम की वजह से शादी के बाद हनीमून का प्लान टाल दिया है। लेकिन आनंद आहूजा उनके साथ वक्त बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते।

Open in App

मुंबई, 13 मईः सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने शादी के बाद हनीमून का प्लान भले ही टाल दिया हो लेकिन एक दूसरे के साथ वक्त बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ते। हाल ही में सोनम की शादी के बाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सोनम और आनंद एक फ्लाइट में सफर कर रहे हैं। पति आनंद आहूजा के साथ सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर 'इनरूट' कैप्शन के साथ दो इंस्टा स्टोरी डाली है। सी ग्रीन और पिंक कलर की साड़ी में सोनम बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।

वीडियो को आनंद आहूजा अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहे हैं और सोनम उनके कंधे पर लगभग लेटी हुई हैं। सोनम की शक्ल से पता चल रहा है कि वो बेहद थकी हुई हैं। थकान और नींद की वजह से उनकी पलकें बंद होती जा रही हैं। इस बीच फ्लाइट एनाउंसमेंट भी हो रही है लेकिन इस कपल को उसकी कोई परवाह नहीं है।

यह भी पढ़ेंः- पति आनंद आहूजा के साथ कान फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना हुईं सोनम कपूर

शादी के बाद ही सोनम कपूर का प्लान कांस फिल्म फेस्टिवल के बन गया। अब अपनी नई नवेली पत्नी को आनंद अकेले कैसे छोड़ देते। इसलिए सोनम कपूर के साथ जाने का फैसला किया। कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए सोनम का यह दो दिन का दौरा है। इसके बाद ये कपल फ्रांस में कहीं छोटी छुट्टियां बिताने भी जा सकते हैं। भई सही भी है! शादी के बाद सोनम अपना करियर नहीं छोड़ रही, और आनंद सोनम को अकेला नहीं छोड़ रहे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनम कपूर 14 मई को कान्स के रेड कारपेट पर दिखाई देंगी। कान्स से लौटने के बाद वो अपनी फिल्म वीरे दी वेडिंग के प्रमोशन में व्यस्त हो जाएंगी। उसके बाद उनकी फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा की शूटिंग शुरू हो जाएगी। इस फिल्म में वो पिता अनिल कपूर के साथ काम करेंगी।

टॅग्स :सोनम कपूरआनन्द आहूजाकान फिल्म फेस्टिवल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीहिटलर के खिलाफ ‘कान्स’ और बेजोड़ चेतन आनंद, सत्यजित राय, रविशंकर

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसोनम कपूर ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, बेबी बंप दिखाते हुए कैप्शन लिखा- 'मदर'

विश्वफ्रांस के आल्प्स-मैरीटाइम्स क्षेत्र में बिजली की भारी कमी, कान्स महोत्सव पर भी असर

बॉलीवुड चुस्कीCannes Film Festival: अभिनेत्री अनसूया सेनगुप्ता ने रचा इतिहास, अभिनय पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार