लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया यूजर बोले- कंगना रनौत मंडी लोकसभा से लड़ेंगी उप-चुनाव, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

By अनुराग आनंद | Updated: March 18, 2021 10:56 IST

कंगना रनौत के बारे में एक सोशल मीडिया यूजर ने एक्ट्रेस के मंडी से लोकसभा उपचुनाव लड़ने की बात कही है। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस मामले में वाद-विवाद होने लगा। जानें बाद में खुद एक्ट्रेस रनौत ने इस मामले में क्या जवाब दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत ने कहा कि अगर मैं राजनीति में आती हूं, तो मैं चुनौतियों से भरे एक राज्य से चुनाव लड़ना पसंद करूंगी।एक्ट्रेस कंगना रनौत एक ट्वीट का जवाब दे रही थी, जिसमें यह अनुमान लगाया गया था कि वह मंडी लोकसभा सीट पर उप-चुनाव लड़ेंगी।

मुंबई: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के एक छोटे से शहर की रहने वाली कंगना रनौत ने इस बात से इनकार किया है कि उनकी चुनावी राजनीति में फिलहाल कोई दिलचस्पी है। लेकिन, साथ ही कंगना ने कहा कि अगर वह चुनाव लड़ेगी भी तो वह हिमाचल प्रदेश से नहीं।

कंगना रनौत ने आगे कहा, "ऐसा इसलिए क्योंकि मैं जटिलताओं वाला एक ऐसा राज्य चाहती हूं...जहां मैं काम कर सकूं।"

बता दें कि एक्ट्रेस एक ट्वीट का जवाब दे रही थी, जिसमें यह अनुमान लगाया गया था कि वह मंडी लोकसभा सीट पर उप-चुनाव लड़ेंगी। मौजूदा सांसद राम स्वरूप शर्मा के निधन के बाद यह सीट खाली है। 

अगर मैं राजनीति में आती हूं, तो चुनौतियों से भरे राज्य से चुनाव लड़ना पसंद करूंगी: कंगना रनौत

ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए, कंगना रनौत ने लिखा, "मुझे 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान ग्वालियर का विकल्प दिया गया था, वहां की आबादी मुश्किल से 60/70 लाख है, कोई गरीबी/अपराध नहीं है। अगर मैं राजनीति में आती हूं, तो मैं चुनौतियों से भरे एक राज्य से चुनाव लड़ना पसंद करूंगी, जहां मैं बेहतर काम कर सकूं। तुम जैसे छोटे लोग बड़ी बातचीत नहीं समझोगे। "

एक्ट्रेस ने कहा कि याद रखना तुम बब्बर शेरनी राजपुताना कंगना रनौत के बारे में बात कर रहे हो-

कंगना रनौत ने आगे लिखा कि हर मूर्ख हिमाचल प्रदेश में हुई त्रासदी का फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है, जिसमें आज एक राजनेता की मौत हो गई है। इसे जरूर पढ़ना और मेरे लेवल को देखना मेरे बारे में छोटी बातें करने से पहले। याद रखना जब तुम बब्बर शेरनी राजपुताना कंगना रनौत के बारे में बात कर रहे तो, छोटी नहीं सिर्फ बड़ी बात करो'।

टॅग्स :कंगना रनौतमंडीग्वालियर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यAyushman Bharat: जबलपुर-ग्वालियर के 2 अस्पताल पर गाज?, आयुष्मान भारत योजना से बाहर, गलत पैकेज लगाए और धोखा देकर?

भारतमध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में नवग्रह मंदिर में भगदड़ में महिला की मौत, छह घायल

क्राइम अलर्ट4-5 राउंड फायरिंग कर पति सोनू तोमर ने पत्नी रुचि को भून डाला?, लंबे समय से चल रहा था विवाद, वीडियो

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

भारतसह-पायलट शांभवी पाठक ने उड़ान भरने से पहले ग्वालियर में रह रहीं दादी को आखिरी संदेश ‘गुड मॉर्निंग’ भेजा था?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस