लाइव न्यूज़ :

Singham Again: खतरनाक तेवर में आई रोहित की लेडी सिंघम दीपिका, किलर स्माइल से फैंस हुए घायल

By धीरज मिश्रा | Updated: October 15, 2023 13:45 IST

सिंघम अगेन दर्शकों को दीवाना बनाने के लिए साल 2024 में आ रही है। दीपिका सिंघम फैंचाइज की तीसरी हिरोइन होंगी। काजल, करीना कपूर खान पहले इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसिंघम अगेन में अजय देवगन के साथ दिखेंगी दीपिका पादुकोणस्वतंत्रता दिवस 2024 पर होगी सिंघम अगेन रिलीज सिंघम अगेन को लेकर फैंस में बढ़ी उत्सुकता

Singham Again: फिल्मों में आपने अजय देवगन को सिंघम और रणवीर सिंह को सिंबा बनते हुए देखा होगा। अब दर्शकों को पहली बार लेडी सिंघम देखने को मिलेगी। फिल्म डायरेक्टर रोहित शैट्टी ने अपनी आगामी फिल्म सिंघम अगेन की शक्ति शैट्टी की पहली तस्वीर नवरात्रि के पहले दिन के अवसर पर अपने सोशल मीडिया पर शेयर की। 

फोटो में सिंबा रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण बेहद ही आकर्षक लग रही हैं। पुलिस की वर्दी, हाथ में पिस्तौल लिए दीपिका दुश्मनों का सफाया करती हुई दिख रही है। माथे से टपकता खून और किलर स्माइल ने उनके फैंस को दीवाना बना दिया है। सोशल मीडिया पर सिंघम अगेन ट्रेंडिंग में है और देखते ही देखते दीपिका की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

यहां जानकारी के लिए बताते चले कि फिल्म डायरेक्टर रोहित शैट्टी ने सिंघम फ्रैंचाइज की तीसरी फिल्म सिंघम अगेन की घोषणा पहले ही कर दी थी। इस फिल्म में एक बार फिर सिंघम के किरदार में अजय देवगन होंगे और केमियो के रोल में अक्षय कुमार और रणवीर सिंह दिखाई देंगे।  

नारी सीता का रूप भी है और दुर्गा का भी

फिल्म डायरेक्टर रोहित शैट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दीपिका की फोटो शेयर करते हुए लिखा नारी सीता का रूप भी है और दुर्गा का भी। मिलिए हमारी तेज तर्रार कॉप यूनिवर्स की शक्ति शैट्टी से। माइ लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण। वहीं दीपिका पादुकोण ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी लेडी सिंघम वाली तस्वीरें शेयर की हैं। दीपिका की फोटो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। फैंस अभी से इस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित हो रहे हैं।

पति का आया रिएक्शन

दीपिका की सिंघम अगेन में लेडी सिंघम वाली तस्वीर पर पति रणवीर सिंह का कमेंट भी आया है। रणवीर ने लिखा कि रे देवा आली रे आली.. फिल्म अभिनेत्री शमिता शैट्टी ने लिखा सुपर हॉट। सिंघम अगेन अगले साल 2024 में स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज की जाएगी। जहां इस फिल्म का सामना साउथ के सुपरस्टार अल्लु अर्जुन की फिल्म पुष्पा-2 से होगी। रोहित ने साल 2011 में सिंघम बनाई थी। जिसमें अजय देवगन पुलिस दरोगा के रोल में होते हैं। इसके बाद सिंघम अगेन साल 2014 में बनाई गई। जिसमें अजय एसीपी के किरदार में होते हैं। अब एक बार फिर सिंघम अगेन दर्शकों को दीवाना बनाने के लिए साल 2024 में आ रही है।   

टॅग्स :अजय देवगनरोहित शेट्टीरणवीर सिंहअक्षय कुमारकरीना कपूरकाजल अग्रवालस्वतंत्रता दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबलोच चरमपंथी नहीं और न ही धर्म के नाम पर हिंसा करते हैं?, मीर यार बलूच ने आदित्य धर के 'धुरंधर' पर कहा- ऐतिहासिक और सामाजिक वास्तविकताओं से पूरी तरह अलग

बॉलीवुड चुस्कीकाजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘द इंडिया स्टोरी’ कब होगी रिलीज?, फैंस पूछ रहे सवाल?

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार