लाइव न्यूज़ :

"मैं सुरक्षित हूं": कनाडा में घर के बाहर गोलीबारी के बाद गायक एपी ढिल्लों ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 3, 2024 09:36 IST

एक इंस्टाग्राम पोस्ट में गायक ने लिखा, "मैं सुरक्षित हूं। मेरे लोग सुरक्षित हैं। मदद करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। आपके समर्थन का मतलब सब कुछ है। सभी को शांति और प्यार।" 

Open in App
ठळक मुद्देपंजाबी गायक एपी ढिल्लों ने साझा किया है कि रविवार को उनके कनाडा स्थित घर के बाहर गोलीबारी के बाद वह सुरक्षित हैं।लॉरेंस बिश्नोई-रोहित गोदारा गिरोह ने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है।एपी ढिल्लों हाल ही में सलमान खान के साथ 'ओल्ड मनी' नाम के एक म्यूजिक वीडियो में नजर आए थे।

वैंकूवर: पंजाबी गायक एपी ढिल्लों ने साझा किया है कि रविवार को उनके कनाडा स्थित घर के बाहर गोलीबारी के बाद वह सुरक्षित हैं। एक इंस्टाग्राम पोस्ट में गायक ने लिखा, "मैं सुरक्षित हूं। मेरे लोग सुरक्षित हैं। मदद करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। आपके समर्थन का मतलब सब कुछ है। सभी को शांति और प्यार।" 

सूत्रों ने सोमवार को इंडिया टुडे टीवी को बताया कि रविवार की रात कनाडा के वैंकूवर में पंजाबी गायक और रैपर के घर के पास गोलियों की आवाज सुनी गई। लॉरेंस बिश्नोई-रोहित गोदारा गिरोह ने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है।

गिरोह ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ उनके कथित संबंधों का हवाला देते हुए एपी ढिल्लों को भी धमकी दी और उन्हें अपनी सीमा के भीतर रहने की चेतावनी दी और कहा कि अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें कुत्ते की मौत का सामना करना पड़ेगा।

एपी ढिल्लों हाल ही में सलमान खान के साथ 'ओल्ड मनी' नाम के एक म्यूजिक वीडियो में नजर आए थे। अपनी सुरक्षा के बारे में अपडेट साझा करने के बाद गायक-रैपर ने अपना गायन का एक वीडियो भी पोस्ट किया।

टॅग्स :सलमान खानकनाडा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

क्रिकेटAFG vs CAN: जादरान का बल्ला गरजा, अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से रौंदा...

क्रिकेटAFG vs CAN: ज़द्रान की बैटिंग और नबी की गेंदबाजी से जीती अफ़गानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से हराया

क्रिकेटकौन हैं युवराज समरा, 65 गेंद, 110 रन, 11 चौके और 6 छक्के, 19 साल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?