एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। सुशांत ने 14 जून को अपने घर पर सुसाइड कर ली थी। जिसके बाद से मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और 35 से ज्यादा लोगों से पूछताछ हो चुकी है। अब इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पटना के राजीवनगर के थाने में अभिनेत्री और सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।
रिया पर प्यार में सुशांत को फंसाकर उसके पैसे निकालने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मुकदमा संख्या 241/20 है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने अपनी एफआईआर में रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फैंस के अलावा कई सेलेब्स भी लगातार सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय की गुहार लगा रहे हैं। अब इस मुद्दे पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का समर्थन भी मिला है।
वहीं, हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसे पोस्ट किए, जो फिर ये सोचने पर मजबूर कर रहा है कि इतनी प्लानिंग के बाद वह सुसाइड कैसे कर सकते हैं?सोशल मीडिया के जरिए #justiceforsushantsinghrajput कैंपेन चला रही हैं। इसी कड़ी में श्वेता सिंह कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है।
इस पोस्ट में उन्होंने सुशांत की 29 जून की प्लानिंग (Sushant did planning from 29 June) को दिखाया है. श्वेता सिंह कीर्ति ने एक तस्वीर शेयर की है ये तस्वीर है सुशांत के व्हाइट बोर्ड की। इस पर सुशांत ने अपनी आने वाले दिनों को लेकर प्लान बना रहे थे। इससे साफ जाहिर हो रहा है सुशांत भविष्य के लिए प्लानिंग कर रहे थी. इसे शेयर करते हुए श्वेता सिंह कीर्ति ने कैप्शन में लिखा, 'भाई का व्हाइट बोर्ड जहां 29 जून से वो वर्कआउट और मेडिटेशन की प्लानिंग कर रहा था। तो साफ है कि वो आगे की प्लानिंग कर रहा था।