लाइव न्यूज़ :

अरमान मलिक का है सपना, अपने सिंगर्स के लिए पहचाना जाए भारत

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 17, 2019 07:57 IST

अरमान ने कहा, ''मैंने अपना पूरा जीवन संगीत को दे दिया और मैं भारत में ऐसे गायक बनाना चाहता हूं जो स्टार हो. भारत में इसकी कमी है.'

Open in App

गायक अरमान मलिक का सपना है कि ऐसा समय आए जब भारत अपने गायकों के लिए मशहूर हो जाए, जैसा कि पश्चिमी देशों में होता है. 'बोल दो न जरा', 'वजह तुम हो' जैसे गानों के लिए मशहूर अरमान ने कहा, ''मैंने अपना पूरा जीवन संगीत को दे दिया और मैं भारत में ऐसे गायक बनाना चाहता हूं जो स्टार हो. भारत में इसकी कमी है.''

मलिक ने कहा, ''हॉलीवुड में हम कई अंतर्राष्ट्रीय गायक देखते हैं जो अभिनेताओं से बड़ी हस्ती हैं लेकिन यहां गायक सिर्फ गायक होता है. वह कोई हस्ती नहीं होता. मेरा मुख्य लक्ष्य भारत को एक ऐसा देश बनाने का है जो अपने गायकों के लिए जाना जाता हो. यह मेरा सपना है.'' मलिक अभी अमेरिका में हैं और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कई प्रोजेक्ट पर चर्चा कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, ''मैं अभी मूल रूप से गैर फिल्मी गीत पर काम कर रहा हूं और मैं अंग्रेजी संगीत पर भी काम कर रहा हूं, लेकिन मैं इसके बारे में अभी ज्यादा नहीं कह सकता हूं. मेरे लिए अंतर्राष्ट्रीय संगीत क्षेत्र में कई अवसर खुल रहे हैं.''

डिज्नी इंडिया के 'अलादीन' के हिंदी संस्करण में उन्होंने मुख्य पात्र को अपनी आवाज दी है और इस फिल्म में एक गाना भी गाया है. गायक का कहना है कि वह इस फिल्म का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस करते हैं.

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया; धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?