लाइव न्यूज़ :

शिल्पा ने किया खुलासा- आखिर मां बनने के लिए क्यों लेना पड़ा सेरोगेसी का सहारा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 24, 2020 08:47 IST

शिल्पा ने कहा, ''चूंकि फरवरी में लंबी छुट्टी लेने वाली थी, इसलिए मैं समय से पहले अपना ज्यादातर काम पूरा करना चाहती थी और मेरी शानदार टीम और मैनेजर की बदौलत सब कुछ फाइनल हो गया

Open in App
ठळक मुद्देशिल्पा शेट्टी के घर में हाल ही में एक बेटी का जन्म हुआ हैअपनी दूसरी संतान को पाकर 44 वर्षीय शिल्पा बेहद खुश हैं

शिल्पा शेट्टी के घर में हाल ही में एक बेटी का जन्म हुआ है. अपनी दूसरी संतान को पाकर 44 वर्षीय शिल्पा बेहद खुश हैं. बेबी का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ है और इस नन्ही परी का नाम समीषा शेट्टी कुंद्रा रखा गया है. शिल्पा ने अब सरोगेसी से बच्ची के जन्म पर चुप्पी तोड़ी है. एक इंटरव्यू में शिल्पा ने बताया कि वह हमेशा से चाहती थीं कि उनकी एक बेटी हो. इसके लिए वह पांच साल से कोशिश कर रहे थे.

एक्ट्रेस ने कहा, ''मेरी और राज कुंद्रा की शादी साल 2009 में हुई थी और 2012 में हमारी लाइफ में बेटे वियान का आगमन हुआ. हम लोग वियान के आने से बहुत खुश थे और इसके बाद से प्लानिंग कर रखे थे आगे क्या करना है.'' रिपोर्ट के मुताबिक, शिल्पा 5 साल से दूसरे बच्चे की कोशिश कर रही थी.

उन्होंने बताया कि फिल्म 'निकम्मा' और 'हंगामा 2' साइन के बाद ही उन्हें पता चला था कि वह फरवरी में दोबारा मां बनने वाली हैं. शिल्पा ने कहा, ''चूंकि फरवरी में लंबी छुट्टी लेने वाली थी, इसलिए मैं समय से पहले अपना ज्यादातर काम पूरा करना चाहती थी और मेरी शानदार टीम और मैनेजर की बदौलत सब कुछ फाइनल हो गया.''

टॅग्स :शिल्पा शेट्टी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशिल्पा शेट्टी ने ₹60 करोड़ के 'धोखाधड़ी मामले' पर तोड़ी चुप्पी, कहा- महिला की गरिमा को 'कुचला गया'

बॉलीवुड चुस्की20-24 परिसरों पर छापेमारी, शिल्पा शेट्टी से जुड़ी कंपनी पर शिकंजा, जानिए कहानी

भारतVIDEO: बाबा बागेश्वर ने की शिल्पा शेट्टी की तारीफ, कहा 'योग रखे निरोग', देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीशिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा 60 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में नई अपडेट

बॉलीवुड चुस्कीबॉम्बे हाईकोर्ट: पहले 60 करोड़ रु जमा कराएं, फिर विचार करेंगे, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?