लाइव न्यूज़ :

सरोगेसी से मां बनने के बाद बेटी को लेकर पहली बार सामने आईं शिल्पा शेट्टी, कुछ ऐसा था अंदाज-देखें VIDEO

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 10, 2020 13:40 IST

बेटी के जन्म के बाद पहली बार शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Kundra) और उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) दोनों बच्चों के साथ देखा गया है

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा हाल ही में माता पिता बने हैंशिल्पा हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा हाल ही में माता पिता बने हैं। शिल्पा हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं। शिल्पा सेरोगसी के जरिए मां बनी हैं। शिल्पा के घर एक नन्ही परी को जन्म हुआ है। अपनी बेटी का नाम शिल्पा ने समीशा शेट्टी कुंद्रा रखा है।  शिल्पा शेट्टी ने 21 फरवरी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये बेटी समीशा शेट्टी के जन्म की खबर देकर हर किसी को हैरानी में डाल दिया था।

शिल्पा के दोबारा मां बनने पर जहां कुछ लोग उनको बधाई दे रहे थे तो वहीं कुछ लोग उनके सरोगेसी से मां बनने पर सवाल उठाते नजर आए। हाल ही में शिल्पा शेट्टी को पहली बार बेटी के साथ देखा गया है।

हाल ही में शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा को दोनों बच्चों के साथ देखा गया है। शिल्पा पूरी फैमिली के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हैं। इस दौरान शिल्पा के साथ उनकी बेटी भी उनकी गोद में नजर आई।  हालांकि इस दौरान शिल्पा ने बेटी समीशा का चेहरा पूरी तरह से कवर कर रखा था। जिसके चलरे उनकी बेटी की फोटो अभी सामने नहीं आ पाई है। फोटो को देखकर साफ जाहिर होता है कि शिल्पा शेट्टी सहित उनका परिवार इस नए मेहमान के आने से काफी खुश है।  कुछ समय पहले शिल्पा शेट्टी ने मुंबई मिरर से बात करते हुए कहा था कि वह पांच सालों से दूसरे बच्चे के लिए ट्राई कर रही थीं। लेकिन उनको कामयाबी नहीं मिल रही थी। जिसके बाद उन्होंने सरोगेरी से बच्चा करने का फैसला लिया था।

शिल्पा ने बताया कि  निकम्मा और हंगामा फिल्म साइन करने के बाद ही उन्हें  पता चला कि वह फरवरी में दोबारा से मां बनने जा रही हैं।बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में राज कुंद्रा से शादी की थी, जिसके बाद 2012 में उन्होंने बेटे वियान को जन्म दिया था। 

टॅग्स :शिल्पा शेट्टी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशिल्पा शेट्टी ने ₹60 करोड़ के 'धोखाधड़ी मामले' पर तोड़ी चुप्पी, कहा- महिला की गरिमा को 'कुचला गया'

बॉलीवुड चुस्की20-24 परिसरों पर छापेमारी, शिल्पा शेट्टी से जुड़ी कंपनी पर शिकंजा, जानिए कहानी

भारतVIDEO: बाबा बागेश्वर ने की शिल्पा शेट्टी की तारीफ, कहा 'योग रखे निरोग', देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीशिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा 60 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में नई अपडेट

बॉलीवुड चुस्कीबॉम्बे हाईकोर्ट: पहले 60 करोड़ रु जमा कराएं, फिर विचार करेंगे, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?