लाइव न्यूज़ :

शिल्पा शेट्टी और पति राज कुंद्रा फिर से मुसीबत में, 1.51 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 14, 2021 15:08 IST

जुलाई 2014 में ‘एसएफएल फिटनेस’ कंपनी के निदेशक काशिफ खान ने शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा और अन्य लोगों के साथ मिलकर उन्हें लाभ कमाने के लिए कंपनी में 1.51 करोड़ रुपये का निवेश करने को कहा।

Open in App
ठळक मुद्देमामले की जांच की जा रही है।पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

मुंबईः मुंबई के एक कारोबारी ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, उनके पति राज कुंद्रा और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ कथित तौर पर 1.51 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

कारोबारी नितिन बरई की शिकायत के आधार पर शनिवार को बांद्रा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जुलाई 2014 में ‘एसएफएल फिटनेस’ कंपनी के निदेशक काशिफ खान ने शेट्टी, कुंद्रा और अन्य लोगों के साथ मिलकर उन्हें लाभ कमाने के लिए कंपनी में 1.51 करोड़ रुपये का निवेश करने को कहा।

शिकायतकर्ता ने दावा किया कि उसे आश्वासन दिया गया था कि ‘एसएफएल फिटनेस’ कंपनी उसे ‘फ्रेंचाइजी’ देगी और पुणे के हडपसर और कोरेगांव में एक जिम और स्पा खोलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पुलिस अधिकारी ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि बाद में जब शिकायतकर्ता ने अपने पैसे वापस मांगे तो उसे कथित तौर पर धमकी दी गई।

शिकायत के आधार पर बांद्रा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 120-बी (आपराधिक साजिश), 506 (आपराधिक धमकी) और 34 (समान मंशा) सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :शिल्पा शेट्टीराज कुंद्रामुंबईमहाराष्ट्रमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस