लाइव न्यूज़ :

शिल्पा शेट्टी ने फैंस को दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं, कहा- इस साल हमें बप्पा के आशीर्वाद की ज्यादा जरूरत है

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 22, 2020 16:53 IST

आज गणेश चतुर्थी है, लेकिन कोरोना वायरस के कारण यह उत्सव भी फीका नजर आ रहा है। हालांकि, टीवी और फिल्मी सेलेब्स अपने अंदाज में गणेश चतुर्थी मना रहे हैं। इसी क्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने गणपति बप्पा के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की है।

Open in App
ठळक मुद्देफैंस उनकी वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और उन्हें गणेश चतुर्थी की बधाई भी दे रहे हैं। वीडियो में शिल्पा शेट्टी पिंक कलर के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

कोरोना वायरस ने इस साल सभी त्यौहारों का मजा किरकिरा कर दिया है। ऐसे में आमजन के साथ सेलेब्स भी इस बार अपने-अपने घरों में गणेश चतुर्थी मना रहे हैं। इसी क्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने गणपति बप्पा के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में शिल्पा के साथ उनके पति राज कुंद्रा और बेटा भी नजर आ रहा है। 

पोस्ट शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा, 'गणपति बाप्पा मोर्या और वो यहां हैं। गणेश चतुर्थी की आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं। मैं अपने पूरे इंस्टा परिवार को गणेश चतुर्थी की बधाई दे चाहूंगी। इस साल हमें बप्पा के आशीर्वाद की ज्यादा जरूरत है। मैं उनसे प्रार्थना करूंगी कि हम मौजूदा स्थिति में जीतकर उभरें। वो हमें आने वाले कल के लिए शक्ति और बुद्धि दें।'

फैंस उनकी वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और उन्हें गणेश चतुर्थी की बधाई भी दे रहे हैं। बता दें, वीडियो में शिल्पा शेट्टी पिंक कलर के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। यही नहीं, उनकी बेटे के साथ एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें वो बेटे के साथ मिलकर कैमरे के लिए पोज देती हुई नजर आ रही हैं। मालूम हो, शिल्पा के अलावा और भी कई सेलेब्स हैं जिन्होंने फैंस को गणेश चतुर्थी की बधाई दी है।

टॅग्स :शिल्पा शेट्टीगणेश चतुर्थी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठगणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा

बॉलीवुड चुस्कीशिल्पा शेट्टी ने ₹60 करोड़ के 'धोखाधड़ी मामले' पर तोड़ी चुप्पी, कहा- महिला की गरिमा को 'कुचला गया'

बॉलीवुड चुस्की20-24 परिसरों पर छापेमारी, शिल्पा शेट्टी से जुड़ी कंपनी पर शिकंजा, जानिए कहानी

भारतVIDEO: बाबा बागेश्वर ने की शिल्पा शेट्टी की तारीफ, कहा 'योग रखे निरोग', देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीशिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा 60 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में नई अपडेट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?