लाइव न्यूज़ :

ईडी की कार्रवाई के बाद सलमान खान के घर पहुंची शिल्पा शेट्टी, एक्ट्रेस की मां भी रही मौजूद

By अंजली चौहान | Updated: April 18, 2024 16:54 IST

Shilpa Shetty at Salman Khan Hosue: शिल्पा शेट्टी और उनकी मां सुनंदा शेट्टी को मुंबई में सलमान खान के आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट में पहुंचते देखा गया।

Open in App

Shilpa Shetty at Salman Khan Hosue: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा इस समय ईडी के रडार पर है। आज ही प्रवर्तन निदेशालय ने शिल्पा शेट्टी का एक फ्लैट और उनके पति की 98 करोड़ की संपत्ति जब्त की। हालांकि, ऐसा लगता है कि अपनी पारिवारिक परेशानियों के बीच घिरी शिल्पा को अपने से ज्यादा सलमान खान की चिंता है। जी हां बिल्कुल सही पढ़ा आपने, दरअसल, ईडी की कार्रवाई के बाद शिल्पा सलमान खान के घर पहुंची। शिल्पा शेट्टी के साथ उनकी मां भी सलमान खान के घर पहुंची, जहां रविवार को गोलीबारी हुई थी।

एक्ट्रेस अपने को-स्टार्स से मुलाकात करने पहुंची। जहां उन्हें पैपराजी के कैमरों ने स्पॉट कर लिया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपनी लक्जरी एसयूवी से बाहर निकलकर मुंबई के बांद्रा में सलमान के आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट का दौरा कर रही थीं। 

शिल्पा का सलमान खान के घर इस वक्त जाना बेहद अहम है क्योंकि बीते रविवार को ही सलमान खान के घर के बार फायरिंग हुई थी जिसके बाद एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक्टर के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को कच्छ पुलिस ने गिरफ्तार किया और जांच के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया। इसके बाद, मुंबई की किला कोर्ट ने मेडिकल जांच के बाद दोनों आरोपियों, जिनकी पहचान बिहार के विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) के रूप में हुई, को 25 अप्रैल तक मुंबई क्राइम ब्रांच की हिरासत में भेज दिया। मालूम हो कि गैंगस्टर लोरेंस बिश्नोई ने कई बार सलमान को जान से मारने की धमकी दी है और इस हमले की जिम्मेदारी भी लोरेंस के छोटे भाई ने ली है।

इस बीच, ईडी ने राज कुंद्रा पर अपना शिकंजा कसा है। ईडी ने गुरुवार को कहा कि उसने कथित क्रिप्टो संपत्ति पोंजी स्कीम से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में शिपा और उनके पति राज कुंद्रा के लगभग ₹98 करोड़ मूल्य के इक्विटी शेयरों के अलावा एक बंगला और एक फ्लैट कुर्क किया है। एजेंसी ने दंपति की संपत्तियों को कुर्क करने के लिए धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत एक अनंतिम आदेश जारी किया है। यह मामला बिटकॉइन जैसी क्रिप्टो करेंसी के जरिए निवेशकों को कथित तौर पर ठगने से जुड़ा है।

टॅग्स :शिल्पा शेट्टीसलमान खानबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचारप्रवर्तन निदेशालयराज कुंद्रा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच