लाइव न्यूज़ :

साजिद खान के खिलाफ शर्लिन चोपड़ा ने दर्ज कराई शिकायत, प्राइवेट पार्ट दिखाने का लगा चुकी हैं आरोप

By अनिल शर्मा | Updated: October 20, 2022 13:02 IST

शिकायत दर्ज कराने से पहले शर्लिन फिल्ममेकर पर प्राइवेट पार्ट दिखाने का आरोप लगा चुकी हैं। वहीं इससे पहले वह साजिद के 'बिग बॉस-16' में जाने पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से इसके ब्रॉडकास्ट को रद्द करने की मांग भी कर चुकी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस 16 का हिस्सा बनने के बाद से ही निर्देशक साजिद खान विवादों में हैं।साजिद खान को बिग बॉस 16 से बाहर निकाले जाने की मांग की जा रही है।

मुंबईः अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने बिग बॉस 16 के प्रतिभागी व निर्देशक साजिद खान के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। शर्लिन ने साजिद पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इसको लेकर उन्होंने जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि मामले में पुलिस ने अभी तक कोई केस दर्ज नहीं किया है।

बिग बॉस 16 का हिस्सा बनने के बाद से ही निर्देशक साजिद खान विवादों में हैं। उनपर कई अभिनेत्रियों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। लिहाजा उनको शो से बाहर करने की मांग भी की जा रही है। शिकायत दर्ज कराने से पहले शर्लिन फिल्ममेकर पर प्राइवेट पार्ट दिखाने का आरोप लगा चुकी हैं। 

शिकायत दर्ज कराने के बाद मीडिया से बातचीत में शर्लिन ने कहा कि 'मैं मीटू आरोपी साजिद खान के खिलाफ शिकायत दर्ज करने आई हूं। देखिए काफी समय से हम बिग बॉस से रिक्वेस्ट कर रहे थे कि साजिद को शो से बाहर किया जाए। लेकिन हमारी मांग को नजरअंदाज किया जा रहा है। वो लोग हमारी पीड़ा को खारिज कर रहे हैं।'  शर्लिन ने कहा कि उन्होंने साजिद के 'बिग बॉस-16' में जाने को लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से इसके ब्रॉडकास्ट को रद्द करने की मांग भी की है।

बीते दिनों अभिनेत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था जिसमें साजिद पर कई सारे आरोप लगाए थे। शर्लिन ने कहा था कि वह साजिद की सच्चाई पूरी दुनिया को बताना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने ‘बिग बॉस 16’ में आने की अपनी इच्छा भी जाहिर की थी और सलमान खान व बिग बॉस मेकर्स को खरी-खोटी भी सुनाई थी।

टॅग्स :शर्लिन चोपड़ासाजिद खानबिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल