लाइव न्यूज़ :

'मैंने जब बड़ा बेटा खोया तो केवल शाहरुख मेरे पास आए थे'....आर्यन की गिरफ्तारी पर शेखर सुमन ने बयां किया भावुक किस्सा

By विनीत कुमार | Updated: October 10, 2021 09:26 IST

शेखर सुमन ने आर्यन खान की गिरफ्तारी पर कहा है कि वे शाहरुख खान का दर्द समझते हैं और दुखी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशेखर सुमन ने कहा कि आर्यन की गिरफ्तारी के बाद वे शाहरुख खान और गौरी का दर्द समझ सकते हैं।शेखर सुमन ने साथ ही बताया कि जब उनके बड़े बेटे का निधन हुआ था तो शाहरुख उनसे मिलने आए थे।शेखर सुमन पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत के पिता से भी मिलने गए थे।

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की पिछले साल संदिग्ध मौत के बाद पूरे मामले पर बेहद मुखर रहे शेखर सुमन ने कहा है कि वे शाहरुख खान के बेटे आर्यन की गिरफ्तारी से दुखी हैं। उन्होंने कहा कि वे समझ सकते हैं कि इस समय शाहरुख और गौरी किस मनोदशा से गुजर रहे होंगे। शेखर कपूर ने ये भी बताया कि जब उनके 11 साल के बड़े बेटे की मौत हुई थी तो केवल शाहरुख खान ही ऐसे थे जो व्यक्तिगत तौर पर उन्हें ढाढस बंधाने आए थे।

शेखर सुमन ने ट्विटर पर शाहरुख खान के लिए समर्थन जताते हुए लिखा, 'मेरा दिल अभी शाहरुख खान और गौरी के साथ है। एक पिता होने के नाते मैं समझ सकता हूं कि वे किसी स्थिति का सामना कर रहे होंगे। माता-पिता के लिए इस परिस्थिति से गुजरना आसान नहीं होता है।' 

शेखर सुमन ने एक और ट्वीट में लिखा कि कैसे दुख की घड़ी में शाहरुख खान उनसे मिलने आए थे। शेखर सुमन के मुताबिक जब उनके 11 साल के बेटे आयुष की मौत हुई थी। उन्होंने लिखा, 'जब मैंने 11 साल की उम्र में अपने बड़े बेटे आयुष को खो दिया तो शाहरुख खान एकमात्र ऐसे अभिनेता थे जो फिल्म सिटी में शूटिंग के दौरान मेरे पास व्यक्तिगत रूप से आए, मुझे गले लगाया और अपनी संवेदना व्यक्त की। मुझे यह जानकर बहुत दुख है कि वह एक पिता के रूप में अभी क्या महसूस कर रहे होंगे।'

बता दें कि शेखर उन कुछ लोगों में शामिल थे जो सुशांत सिंह राजपूत के पटना स्थित घर उनके पिता केके सिंह से मिलने और अपनी संवेदना साझा करने गए थे। उसी के बारे में बात करते हुए, 'उन्होंने अपने प्रशंसकों को याद दिलाया, 'मैं सुशांत के पिता को नहीं जानता था फिर भी मैं उनका दर्द समझता था और इसलिए मेरे परिवार की इच्छा के खिलाफ कोविड-19 के बीच उनसे मिलने गया था क्योंकि मैं एक बच्चे को खोने का दुख जानता हूं।'

बहरहाल बता दें कि आर्यन को अभी तक ड्रग्स मामले में जमानत नहीं मिली है। उनके वकील सतीश मानेशिंदे ने अदालत में कहा था कि आर्यन को क्रूज पार्टी के लिए आमंत्रित किया गया था और उनके पास बोर्डिंग पास या वहां कोई सीट या केबिन नहीं था। उन्होंने यह भी कहा है कि उनके पास से कुछ भी नहीं मिला है और उसे केवल चैट के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

टॅग्स :शाहरुख खानआर्यन खानट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?