लाइव न्यूज़ :

सुशांत के निधन के एक महीना पूरा होने पर शेखर सुमन ने फिर उठाई CBI जांच की मांग, कहा- आप सब उसे न्याय दिलाएं

By अमित कुमार | Updated: July 15, 2020 13:48 IST

सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे हुए एक महीने से ज्यादा समय हो चुका है। लेकिन अब तक उनके आत्महत्या करने के पीछे की वजह सामने नहीं आ पाई है।

Open in App
ठळक मुद्दे शेखर सुमन ने कहा- सुशांत के लिए आगे बढ़ें, आवाज उठाएं। यूं डर के ना बैठें, उसे न्याय दिलाएं।इससे पहले भी सुशांत को लेकर शेखर सुमन अक्सर अपनी बात रखते रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के एक महीने बीत जाने पर अभिनेता शेखर सुमन ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री पर निशाना साधते हुए लोगों की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ''फिल्म इंडस्ट्री के लोग चुप क्यों हैं, ये जो नि:शब्द बैठे हैं, ये सब कौन हैं? सिर्फ इसलिए कि जो चला गया वो आपका सगा नहीं था आपका भाई या बेटा नहीं था। 

सुशांत के लिए आगे बढ़ें, आवाज उठाएं। यूं डर के ना बैठें, उसे न्याय दिलाएं।'' दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, ''हमारा फोकस केवल सुशांत है। कोई भी खबर या मुद्दा हमें रास्ते से नहीं भटका सकता है। हमारी मेहनत सुशांत को न्याय दिलाएगी और इस मामले की सीबीआई जांच होगी।'' इससे पहले भी सुशांत को लेकर शेखर सुमन अक्सर अपनी बात रखते रहे हैं। 

शेखर ने सुशांत को लेकर किए कई ट्वीट 

शेखर ने ट्वीट कर लिखा था, 'अगर सुशांत सिंह जैसे दृढ़ इच्छाशक्ति और बुद्धिमान व्यक्ति ने आत्महत्या की है तो उसने सुसाइड नोट जरूर लिखा होता। बाकी और लोगों की तरह मेरा दिल भी यही कहता है कि जो आंखों से देखा गया, ये इससे ज्यादा है।' शेखर ने सुशांत को लेकर कई ट्वीट किए हैं। 

जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती भारत चुप नहीं बैठने वाला

इसमें से एक ट्वीट में शेखर दिवंगत अभिनेता को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा था, 'फिल्म इंडस्ट्री के सारे शेर बनने वाले कायर सुशांत के चाहनेवालों के कहर से चूहे बनकर बिल में घुस गए हैं। मुखौटे गिर गए हैं। पाखंडी लोगों का पर्दाफाश हो चुका है। जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती बिहार और भारत चुप नहीं बैठने वाला। बिहार जिंदाबाद।'

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!