लाइव न्यूज़ :

छावनी में डाल देने से बात नहीं बनती, 8 सालों में इन्होंने किया क्या?, द कश्मीर फाइल्स को लेकर पूछे सवाल पर शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी को घेरा

By अनिल शर्मा | Updated: March 19, 2022 15:34 IST

शत्रुघ्न ने मोदी सरकार को भी कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि सारी सरकारें उसके लिए जिम्मेदार हैं, कुछ कम तो कुछ ज्यादा। यहां तक कि हमारी रूलिंग पार्टी। हमारी मोदी जी की सरकार या भारतीय जनता की सरकार जो कल तक मेरी थी जिम्मेदार है। 8 साल हो गए इन्होंने क्या किया।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीरी पंडितों पर बात करते हुए शत्रुग्न सिन्हा ने कहा कि 8 साल हो गए मोदी सरकार ने क्या किया?अभिनेता ने कहा कि सिर्फ छावनी में डाल देने से बात नहीं बनती

विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को काफी सराहना मिल रही है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर काफी बातें हो रही हैं। आम नागरिक से लेकर फिल्मी हस्तियों तक इसके पक्ष-विपक्ष पर मुखर होकर बोल रही हैं। इस बीच अभिनेता व टीएमसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी द कश्मीर फाइल्स को लेकर पूछे गए सवाल में जिम्मेदार सरकारों से लेकर मोदी सरकार को कठघरे में शामिल किया है। 

रिपब्लिक भारत टीवी चैनल के सवाल- फिल्म कैसी लगी के जवाब में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अभी तक फिल्म नहीं देखी है, देखने के बाद ही इसपर अपनी राय दे पाऊंगा। अभिनेता ने कहा, ये 30-32 साल पुरानी बात है। उनके साथ बहुत ज्यादती हुई, बहुत जुल्म हुआ। मैं तो कश्मीरी पंडितों से कई बार मिलकर भी आया। मैं उनकी बहुत कद्र करता हूं। संघर्ष करके जो उन्होंने अपनी क्षमता बढ़ाई वो काबिले तारीफ है। 

लेकिन उनके साथ जो जोर, जुल्म, ज्यादती हुई, वो अच्छा नहीं हुआ है। मुझे बहुत दुख है कि चार-चार-छह-छह प्रधानमंत्री हुए लेकिन कोई उनसे मिलने नहीं गया। सिर्फ टेंट में छावनी में डालने से कुछ नहीं होता है। 

शत्रुघ्न ने मोदी सरकार को भी कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि सारी सरकारें उसके लिए जिम्मेदार हैं, कुछ कम तो कुछ ज्यादा। यहां तक कि हमारी रूलिंग पार्टी। हमारी मोदी जी की सरकार या भारतीय जनता की सरकार जो कल तक मेरी थी जिम्मेदार है। 8 साल हो गए इन्होंने क्या किया। कोई एक कदम बढ़ाया? कभी एक बार जाकर उनसे मिले। उनके डेलिगेशन को बुलाया। 

अभिनेता ने आगे कहा कि कुछ लो इसका पॉलिटिकल एजेंडा बना देते हैं वह सही नहीं है। यह राष्ट्रीय और मानवीय एजेंडा है यहां इंसानियत का सवाल है। देर से ही सही कुछ तो किया होता। सिर्फ प्रचार करेंगे तो ये सही नहीं होगा। मैं जब शॉटगन शो करता तो इसपर मैंने बहुत बढ़िया शो किया था कि अपने ही घर से पलायन क्यों?

टॅग्स :द कश्मीर फाइल्सशत्रुघ्न सिन्हाVivek Ranjan Agnihotri
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोई हमें बंगाली बाबू, कोई बिहारी बाबू कहता?, TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- मैं हिंदुस्तानी बाबू हूं, वीडियो

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

बॉलीवुड चुस्कीThe Bengal Files trailer: विवेक अग्निहोत्री का आरोप, कोलकाता पुलिस ने 'द बंगाल फाइल्स' का ट्रेलर लॉन्च रोका

कारोबारSonakshi Sinha Sells Apartment In Mumbai: 2020 में 14 करोड़ में खरीदा और 2025 में 61% का मुनाफा के साथ 22.50 करोड़ रुपये में बेचा?, सोनाक्षी सिन्हा की बल्ले-बल्ले

भारतDelhi Assembly Elections 2025: AAP के लिए प्रचार करेंगे TMC नेता शत्रुघ्न सिन्हा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी