लाइव न्यूज़ :

बायकॉट कल्चर पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा- ट्रोल आर्मी को जानबूझकर ट्रोलिंग करने के लिए बैठाया जाता है

By अनिल शर्मा | Updated: February 19, 2023 12:06 IST

शत्रुघ्न ने कहा कि जब शाहरुख खान की जासूसी थ्रिलर पठान रिलीज होने वाली थी तब बॉलीवुड का बहिष्कार करने का चलन अपने चरम पर था। कई राज्यों में कई विरोध प्रदर्शन हुए थे। इसके बावजूद, पठान ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़े हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि कोरोना के बाद सोशल मीडिया शक्तिशाली माध्यम बन गया है।कई लोग भद्दी बातें लिखते हैं जिसको न आप जान सकते हैं, न रोक सकते हैं न टोक सकते हैंः शत्रुघ्नअभिनेता ने कहा- ट्रोलिंग की वजह से कई बार अपने ही लोग, अपनी ही फिल्में इसका शिकार हो जाती हैं।

मुंबईः सोशल मीडिया पर बॉलीवुड फिल्मों के बहिष्कार संस्कृति को लेकर दिग्गज अभिनेता व टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि ट्रोल्स की फौज जानबूझकर आपके बारे में नकारात्मक बातें करने के लिए बैठी है। शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल मीडिया को शक्तिशाली माध्यम बताते हुए कहा कि कोरोना के बाद बने स्पेस में सोशल मीडिया उभरकर सामने आया। सोशल मीडिया में सबको अपनी आवाज की ताकत की पहचान हो गई है। कई लोग भद्दी बातें लिखते हैं जिसको न आप जान सकते हैं, न रोक सकते हैं न टोक सकते हैं।

शत्रुघ्न ने यह बातें साहित्य आजतक कोलकाता 2023 में कही। अभिनेता ने कहा कि सोशल मीडिया इन दिनों बहुत शक्तिशाली है। ट्रोल आर्मी को जानबूझकर आपके खिलाफ बोलने के लिए वहां बैठाया गया है। ऐसे में कई बार अपने ही लोग, अपनी ही फिल्में इसका शिकार हो जाती हैं। कई बार ऐसा भी होता है जब एक फिल्म, जो कथित रूप से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकती थी, को सिर्फ इसलिए तवज्जो मिली क्योंकि इसके आसपास बहुत सारे विवाद पैदा हो जाती है। और वह फिल्म उभर कर सामने आती है। 

शत्रुघ्न ने कहा कि जब शाहरुख खान की जासूसी थ्रिलर पठान रिलीज होने वाली थी तब बॉलीवुड का बहिष्कार करने का चलन अपने चरम पर था। कई राज्यों में कई विरोध प्रदर्शन हुए थे, जहां दक्षिणपंथी संगठनों ने फिल्म प्रदर्शित होने पर सिनेमा हॉल को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी थी। इसके बावजूद, पठान ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़े हैं।

टॅग्स :शत्रुघ्न सिन्हाकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारततृणमूल कांग्रेस कार्यालय में कैरम खेल रहे थे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के तीन कर्मी, निर्वाचन आयोग ने किया निलंबित

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?