लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान की 22 फिल्मों के बिके सैटेलाइट राइट्स, करोड़ों में हुई डील

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 11, 2019 18:06 IST

Open in App

किंग खान शाहरुख की पिछली कुछ फिल्में भले ही बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी हों, लेकिन उनकी लोकप्रियता बरकरार है. उनकी फिल्में टीवी पर जबरदस्त टीआरपी बटोरती हैं. यही वजह है कि शाहरुख की फिल्मों के सैटेलाइट राइट्स खरीदने की हमेशा होड़ लगी रहती है.

हाल ही में लंदन से पीएचडी लेकर लौटे शाहरुख को लेकर एक खबर बड़ी खबर यह आ रही है कि उनकी 22 फिल्मों के सैटेलाइट राइट्स की डील करोड़ों में हुई है. यह अब तक की बॉलीवुड की बिग डील मानी जा रही है. शाहरुख का स्टारडम आज भी फैंस के बीच बना हुआ है और एक रिपोर्ट की मानें तो एक टीवी चैनल ने इसी स्टारडम को भुनाने के लिए किंग खान की 22 फिल्मों के सैटेलाइट राइट्स खरीद लिए हैं.

इन 22 फिल्मों में 'स्वदेश', 'ओम शांति ओम', 'दिलवाले', 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'हैप्पी न्यू ईयर', 'डियर जिंदगी' जैसी फिल्में शामिल हैं. कहा जा रहा है कि यह बॉलीवुड फिल्मों को लेकर हुई अब तक की सबसे बड़ी सैटेलाइट डील है. हालांकि यह डील कितने में हुई है इसका खुलासा तो नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि इसके लिए तगड़ी राशि का भुगतान किया गया है.

इस डील में शाहरुख खान की कई पुरानी फिल्मों के सैटेलाइट राइट्स भी शामिल हैं. इनमें 'पहेली', 'बिल्लू', 'चमत्कार', 'अंजाम', 'राम जाने' जैसी फिल्में शामिल बताई जा रही हैं. अब तक यह डील ऑफिशियली कन्फर्म तो नहीं हुई है, पर कहा जा रहा है कि इसमें एक बड़ा हिस्सा शाहरुख खान को भी मिलेगा.

टॅग्स :शाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड चुस्कीShah Rukh Khan’s 60th Birthday: आज 2 नवंबर को 60 साल के हुए शाहरुख खान, फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा था...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?