लाइव न्यूज़ :

Video: 'दस का दम' के सेट पर हुई शाहरुख़ खान की एंट्री, ठेले पर घुमा कर किया किंग खान का स्वागत

By विवेक कुमार | Updated: August 4, 2018 13:53 IST

आनंद एल राय के डायरेक्शन में बनी जीरो में शाहरुख़ के साथ सलमान खान भी हैं जो फिल्म में कैमियो करते हुए दिखेंगे।

Open in App

मुंबई, 4 अगस्त: एक तरफ जहां सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' की शूटिंग करने में बिजी हैं। वहीं दूसरी तरफ सलमान अपने गेम शो 'दस का दम' को लेकर भी चर्चा में हैं। इस मजेदार गेम शो में आए दिन कोई न कोई सेलिब्रेटी आता रहता है। इस बार दस का दम के सेट पर शाहरुख़ खान की एंट्री हुई। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में सलमान और शाहरुख़ दोनों ने मिलकर काफी मस्ती की। सेट पर सलमान, शाहरुख को ठेले पर लेट हुए दिखे। वहीं बैकग्राउंड में करण-अर्जुन का गाना बंधन तो प्यार का बंधन चल रहा था।      

बता दें कि शाहरुख़ खान जल्द ही जीरो में नजर आएंगे। आनंद एल राय के डायरेक्शन में बनी जीरो में शाहरुख़ के साथ सलमान खान भी हैं जो फिल्म में कैमियो करते हुए दिखेंगे। फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म में अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी हैं।

 

वहीं दूसरी तरफ सलमान अपनी फिल्म भारत की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफ़र कर रहे हैं। पहले इस फिल्म में प्रियंका  चोपड़ा नजर आने वाली थीं लेकिन किसी वजह से उन्होंने इससे कन्नी काट ली। फ़िलहाल अब उनकी जगह कैटरीना कैफ लीड रोल प्ले करने वाली हैं। 

बता दें कि फिल्म भारत में सलमान की उम्र 25 से 65 साल तक की दिखाई जाएगी। हर एज के साथ उनका अलग-अलग लुक देखने को मिलेगा। 5 जून 2019 को रिलीज होने वाली फिल्म भारत की कहानी 1947 से 2010 के दौर की है।

वहीं ये सलमान खान और अली अब्बास की तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों की जोड़ी ने 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी सुपरहिट फिल्में दी है। 

टॅग्स :शाहरुख खानसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?