लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान की फिल्म जीरो पहले दिन कर सकती है इतने करोड़ की कमाई, जानें फिल्म का बजट

By मेघना वर्मा | Updated: December 21, 2018 12:26 IST

ZERO movie box office Prediction: कुछ लोग इस बात पर भी चर्चा कर रहे हैं कि क्या शाहरुख की ये फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के फर्स्ट डे कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगी या नहीं।

Open in App

शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा की फिल्म जीरो आज देश भर के थिएटर्स में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर लोगों में उत्सुकता तभी से देखी जा सकती है जब से इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया था। फिल्म में शाहरुख का बौने का किरदार लोगों को इस फिल्म को ओर आकर्षित कर रहा हैं। फिल्म की इसी पॉपुलैरिटी से बहुत सारे लोग इस फिल्म के पहले दिन की कमाई का अंदाजा लगा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि क्या है फिल्म जीरो के फर्स्ट डे कलेक्शन का प्रीडिक्शन। 

बॉलीवुड वेबसाइस कोईमोई डॉट कॉम की मानें तो इनके मुताबिक आनंद एल राय की डायरेक्ट की हुई फिल्म जीरो पहले दिन लगभग 20 से 30 करोड़ की कमाई कर सकती है। पिछली कुछ फिल्मों का हवाला देते हुए जैसे  संजू(34.75 करोड़), रेस(29.17 करोड़) और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान(50.75 करोड़) के आधार पर फिल्म जीरो का प्रीडिक्शन किया गया है। 

वहीं आज तक की माने तो 5 दिन के लंबे वीकेंड पर रिलीज होने वाली ये फिल्म 40 करोड़ तक की कमाई पहले दिन कर सकती है। आज तक का ये भी प्रीडिक्शन है किंगखान कि ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होगी। आपको बता दें ये फिल्म भारत के 3800 से 4000 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। 

फिल्म क्रिटिक और एनालिस्ट अक्षय राठी के मुताबिक, ''जीरो बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करेगी। कास्टिंग और कहानी के प्लॉट को देखते हुए मूवी 30 करोड़ के करीब कमाएगी।"  वहीं कुछ लोग इस बात पर भी चर्चा कर रहे हैं कि क्या शाहरुख की ये फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के फर्स्ट डे कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगी या नहीं। 

गौरी खान की प्रॉड्यूस की गई फिल्म जीरो आनंद एल राय ने डायरेक्ट की है। रेड चिली इंटरटेनमेंट्स की ओर बनी इस फिल्म को म्युजिक दिया है अजय-अतुल और फिल्म को लिखा है हिमांशु शर्मा ने। फिल्म के बजट की बात करें तो फिल्म को बनाने में 200 करोड़ रूपये और उसके प्रमोशन में 25 करोड़ रूपए लगे हैं। कुल मिलाकर फिल्म 225 करोड़ की कही जा सकती है।  

टॅग्स :ज़ीरो (फिल्म)शाहरुख़ खानकैटरीना कैफअनुष्का शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?