लाइव न्यूज़ :

सुशांत के निधन पर दुखी हुए शाहरुख खान, कहा- वह मुझसे बहुत प्यार करते थे, मैं उन्हें बहुत मिस करूंगा

By भाषा | Updated: June 14, 2020 19:19 IST

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगा ली, जिसके बाद शाहरुख खान ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया।

Open in App
ठळक मुद्देशाहरुख खान का कहना है कि वह सुशांत की जिंदादिली और मुस्कान को हमेशा याद रखेंगे। शाहरुख का कहना है, ‘‘वह मुझसे बहुत प्यार करता था... मैं उसे बहुत याद करुंगा।

मुंबई। बड़े पर्दे पर ‘एम.एस. धोनी : अनटोल्ड स्टोरी’ के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की असल जिंदगी की कहानी अधूरी रह जाने से पूरा फिल्म जगत सकते में है। पुलिस ने बताया कि 34 वर्षीय राजपूत का शव उनके बांद्रा स्थित अर्पाटमेंट में रविवार सुबह फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला।

सुशांत की मौत पर शाहरुख खान का कहना है कि वह सुशांत की जिंदादिली और मुस्कान को हमेशा याद रखेंगे। उनका कहना है, ‘‘वह मुझसे बहुत प्यार करता था... मैं उसे बहुत याद करुंगा। उसकी जिंदादिली और हमेशा खुशदिली वाली मुस्कान। ईश्वर उसकी आत्मा को शांति दे। मेरी संवेदनाएं उसके प्रियजनों के साथ हैं। यह बेहद दुखद और सकते में डालने वाली घटना है।’’

अक्षय कुमार का कहना है कि उन्हें सुशांत की अंतिम फिल्म ‘छिछोरे’ काफी पसंद आयी थी। उन्होंने ट्वीट किया है, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो इस खबर से मैं सदमे में हूं, कुछ बोल नहीं पा रहा... मुझे छिछोरे में सुशांत सिंह राजपूत को देखना याद है... प्रतिभावान अभिनेता था... ईश्वर उसके परिवार को शक्ति दें।’’

अजय देवगन ने ट्वीट किया है, ‘‘सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर बहुत दुखद है। उनके प्रियजनों को संवेदनाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’’ संजय दत्त ने ट्वीट किया है, ‘‘सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सूचना से सकते में हूं, शब्द नहीं मिल रहे हैं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।’’

सुशांत की पहली फिल्म ‘काय पो चे’ के संगीतकार अमित त्रिवेदी का कहना है कि इस सूचना से वह सदमे में हैं। अभिनेता रितेश देशमुख, कुब्रा सेत, रिचा चड्डा, शबाना आजमी, ‘छिछोरे’ फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी, करण जौहर, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, शाहिद कपूर, शंकर महादेवन, जैकलीन फर्नाडिस, अनुपम खेर, अश्वनी अय्यर तिवारी, वरुण धवन सहित अन्य लोगों ने भी अभिनेता की मौत पर शोक जताया है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतशाहरुख खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!