लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान से जोया अख्तर तक, इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न के 10 वें साल के जश्न में पहुंचे ये सितारे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 8, 2019 16:50 IST

मेलबर्न का इंडियन फिल्म फेस्टिवल 8 अगस्त से 15 अगस्त तक मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में चलेगा। इस महोत्सव में पूरे भारत व उपमहाद्वीप की 22 से अधिक भाषाओं की 60 फ़िल्में प्रदर्शित की जाएंगी।

Open in App

8 अगस्त को, मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल ने अपने दसवें साल के जश्न की शुरुआत एक ग्रैंड ओपनिंग प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ की, जो आज सुबह मेलबर्न के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में हुई। यह अवार्ड विनिंग फिल्म फेस्टिवल, जिसे विश्व के सबसे बड़े फेस्टिवल्स में गिना जाता है, बॉलीवुड के जानी मानी हस्तियों की मौजूदगी में हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

 आयोजन का चार्ज लेते हुए, महोत्सव के निदेशक मितु भौमिक लांगे ने उत्सव के कार्यक्रमों की शुरुआत की। चूंकि सूची में एसआरके, केजो और तब्बू जैसे नाम शामिल हैं, जिनमें से किसी को भी परिचय की आवश्यकता नहीं है, वातावरण में इसके प्रति उत्साह स्पष्ट था। विक्टोरियन विधान सभा की तरफ से क्रिएटिव इंडस्ट्री के मंत्री, मार्टिन फोले इस मौके पर उपस्थित थे।

 समारोह में गेस्ट ऑफ आनर खान का दर्शकों ने तहेदिल से स्वागत किया। सुपरस्टार, जिन्होंने यहां चक दे इंडिया (अपने करियर की सबसे यादगार फिल्मों में से एक) की शूटिंग की है, ने स्पष्ट रूप से बताया कि यह शहर उनके लिए कितना मायने रखता है। अपने मजाकिया अंदाज में उन्होंने चुटकी ली, "कई साल पहले 2006-07 में, मैं यहां आया था उस वक्त मैं उभरता सुपरस्टार था, जो हिट पर हिट फिल्में दे रहा था। 

अब जब मैं यहां फिर से आया हूं, तो अब भी एक उभरता हुआ सुपरस्टार ही हूं जो उतनी हिट फिल्में (मजाकिया अंदाज में) नहीं बना रहा है, जितनी मैं चाहता था। यहां बोलने का अवसर देने के लिए मैं सभी का शुक्रगुज़ार हूं। जब मैं इस शहर में चक दे की शूटिंग कर रहा था, तो मैं सेट पर क्रू मेंबर्स के साथ ट्रीवियल (एक गेम) खेला करता था। भारतीय फिल्म अभिनेता होने के नाते, हम अक्सर स्थानीयता महसूस करते हैं। 

ये देखना दिलकश है कि यहां के भारतीय प्रवासियों - यहाँ के भारतीयों की दूसरी पीढ़ी के लोगों (जैसे कि मीतू) की वजह से भारतीय सिनेमा सबकी नजर में आ रहा है। यह बहुत ही खुशी की बात है और हर भारतीय को इस बात पर गर्व है। मैं सभी की तरफ से कह रहा हूं, कि हम यहां आकर बहुत खुश हैं।”

 हमेशा की तरह मजाकिया और तेजतर्रार खान की ऊर्जा अपने लंबे समय के सहयोगी और खास दोस्त केजो के साथ मेल खा रही थी। उन दोनों के कमाल के चुटकुलों ने दर्शकों का मनोरंजन किया ही, साथ ही उन्होंने साहस के व्यापक विषय के बारे में भी बात की। इस मौके पर ज़ोया अख्तर, रीमा दास, त्यागराजन कुमारराजा, अर्जुन कपूर, तब्बू और फिल्म निर्माता श्रीराम राघवन भी मौजूद थे।

 मेलबर्न का इंडियन फिल्म फेस्टिवल 8 अगस्त से 15 अगस्त तक मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में चलेगा। इस महोत्सव में पूरे भारत व उपमहाद्वीप की 22 से अधिक भाषाओं की 60 फ़िल्में प्रदर्शित की जाएंगी। समारोह में फिल्म प्रशंसकों को पैनल डिस्कशन और प्रश्नोत्तर सत्र में अपने पसंदीदा कलाकारों और फिल्म निर्माताओं के साथ बातचीत करने का अवसर मिलेगा, जो प्रत्येक स्क्रीनिंग के बाद रहेगा।

टॅग्स :शाहरुख़ खानतब्बूअर्जुन कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?