लाइव न्यूज़ :

'केसरी' के पक्ष में करण जौहर ने शाहरुख के खिलाफ के ट्वीट को किया लाइक, ट्रोल होते ही बोल, 'थोड़ी गड़बड़ हो गई'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 22, 2019 17:37 IST

करण जौहर सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के खिलाफ लिखे एक ट्वीट लाइक करके फंस गए हैं।

Open in App

 करण जौहर सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के खिलाफ लिखे एक ट्वीट लाइक करके फंस गए हैं। एक ट्वीट को लाइक करने के कारण फैंस ने उनकी क्लास लगा दी है। 

जिसके बाद सोशल मीडिया पर #ShameOnKaranJohar ट्रेंड करने लगा है। अब करण जौहर ने इस मामले में सफाई दी है। वहीं, जब मामला बढ़ने लगा तो खुद शाहरुख खान  करण जौहर के मामले में सपोर्ट किया हैं।    

शाहरुख खान ने ट्वीट कर लिखा है- मुझे सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की सफाई देने से सख्त नफरत है। करण जौहर क तकनीक की समझ नहीं है लेकिन, उनमें कई दूसरी अच्छी बातें भी हैं जैसे उनके कपड़ों की पसंद! 

इसके बाद किंग खान ने एक और ट्वीट किया जिंदगी की तरह ट्विटर के कोई निर्देश नहीं होते हैं। वहीं, गलतियां होना प्राकृतिक है। इसके अलावा उनकी उंगलियां काफी मोटी है। आप सभी लोग शांत हो जाएं। प्यार फैलाएं, लड़ाई नहीं। ये ज्यादा अच्छा है।

करण ने दी सफाई

मामला बढ़ने के बाद खुद करण ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मेरे अकाउंट में कुछ परेशानियां आ गई थीं, जिस कारण से कुछ चीजें हो रही हैं। इसके अलावा कई उन ट्वीट को लाइक किया जा रहा है जिसे मैंने पढ़ा तक नहीं है और न ही मैं उन्हें सपोर्ट करता हूं। करण ने लिखा है कि मैं इस परेशानी के लिए आपसे माफी मांगता हूं। प्लीज मेरे साथ बने रहिए। हम इस खराबी को जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। 

जानें पूरा मामला

दरअसल एक  यूजर ने अक्षय कुमार की फिल्म केसरी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में  शाहरुख खान लेकर गलत टिप्पणी की गई थी। अपनी पोस्ट में यूजर ने लिखा था- होली के मौके पर केसरी की कमाई काफी कम रही है। हालांकि, फेस्टिव डे पर ही शाहरुख खान की फिल्म जीरो की कमाई तो इसकी आधी भी नहीं थी। करण ने इस ट्वीट को लाइक व रिट्वीट किया था बाद में उन्होंने इसको डिलीट कर दिया

टॅग्स :करण जौहरशाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

भारतDharmendra Dies: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, करण जौहर ने इमोशनल नोट में किया कन्फर्म

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस