लाइव न्यूज़ :

फैन ने शाहरुख खान के बंगले में किराए पर मांगा कमरा, पूछा-कितने में पड़ेगा, SRK ने इस अंदाज में बताई कीमत

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 24, 2020 08:32 IST

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने आज ट्विटर पर #AskSRK के जरिए अपने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए. एक फैन ने शाहरुख की फ्लॉप होती फिल्‍मों पर भी चुटकी ली

Open in App
ठळक मुद्देशाहरुख खान जितने लोकप्रिय हैं, उतना ही फेमस है उनका मुंबई में स्थित बंगला 'मन्नत'. इस बंगले के सामने हमेशा ही फैंस की भीड़ लगी रहती हैकई फैंस जो शाहरुख को नहीं देख पाते हैं, वे इस बंगले के सामने ही तस्वीरें खींचवाकर अपने मन को समझा लेते हैं

शाहरुख खान जितने लोकप्रिय हैं, उतना ही फेमस है उनका मुंबई में स्थित बंगला 'मन्नत'. इस बंगले के सामने हमेशा ही फैंस की भीड़ लगी रहती है. कई फैंस जो शाहरुख को नहीं देख पाते हैं, वे इस बंगले के सामने ही तस्वीरें खींचवाकर अपने मन को समझा लेते हैं.

क्या आप शाहरुख खान के इस बंगले में किराए से कमरा लेना चाहते हैं? यदि हां, तो यह कैसे संभव हो सकता है. इसका जवाब हाल ही में शाहरुख ने 'आस्क एसआरके' सेशन में दिया. इसके अलावा उन्होंने फैंस के कई अन्य सवालों के जवाब भी दिए. शाहरुख से एक फैन ने पूछा कि उनके घर 'मन्नत' में उसे एक कमरा किराए पर चाहिए तो यह उसे कितने का पड़ेगा?

इस पर शाहरुख ने कहा कि इसके लिए उसे 30 साल तक मेहनत करनी होगी और बस मिल जाएगा. शाहरुख से किसी ने दिल्ली के बारे में पूछा तो किसी ने अपनी बाइक के बारे में. किसी ने केमिस्ट्री के स्टूडेंट्स के लिए भी सलाह मांगी. शाहरुख के इस सेशन में अभिनेता रितेश देशमुख भी शामिल हो गए. उन्होंने शाहरुख से पूछा कि उन्होंने अपने छोटे बेटे अबराम से क्या सीख ली है? इस पर शाहरुख ने जवाब दिया, ''जब भी आप दुखी हो, भूखे या फिर गुस्सा हो तो फिर अपना फेवरेट वीडियो गेम चलाते वक्त थोड़ा सा रो लीजिए.''

इसी बीच एक यूजर ने शाहरुख से उनकी लगातार फ्लॉप होती फिल्मों लेकर ऐसा सवाल दाग दिया कि शाहरुख गुस्सा भी दिखा सकते थे, लेकिन उन्होंने बड़े ही प्यार से ऐसा जवाब दिया. उन्होंने कहा, ''बस आप दुआ में याद रखना.''

टॅग्स :शाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड चुस्कीShah Rukh Khan’s 60th Birthday: आज 2 नवंबर को 60 साल के हुए शाहरुख खान, फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा था...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?