लाइव न्यूज़ :

राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान ने की नए प्रोजेक्ट की घोषणा, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 19, 2022 18:08 IST

फिल्म की घोषणा करते हुए बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने ट्वीट किया। शाहरुख द्वारा सोशल मीडिया पर नए प्रोजेक्ट की घोषणा करने से फैंस काफी उत्साहित हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देये फिल्म 22 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी।राजकुमार हिरानी ने बॉलीवुड को 3 इडियट्स, मुन्नाभाई फ्रैंचाइजी, पीके और संजू जैसी हिट फिल्में दी हैं। 

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और मशहूर फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी एक नए प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर एकसाथ डंकी नाम के एक प्रोजेक्ट की घोषणा की है। इस फिल्म के ऐलान के साथ ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब राजकुमार हिरानीशाहरुख खान के साथ किसी फिल्म पर काम कर रहे हो। बता दें कि हिरानी ने बॉलीवुड को 3 इडियट्स, मुन्नाभाई फ्रैंचाइजी, पीके और संजू जैसी हिट फिल्में दी हैं। 

वहीं, फिल्म की घोषणा करते हुए शाहरुख ने ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "प्रिय राजकुमार हिरानी सर, आप तो मेरे सैंटा क्लॉज निकले। आप शुरू करो मैं टाइम पे पहुंच जाऊंगा। दरअसल, मैं तो सेट पर ही रहने लगूंगा। आपके साथ काम करने के लिए विनम्र और उत्साहित महसूस कर रहा हूं।" मालूम हो, ये फिल्म 22 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी। शाहरुख खान द्वारा सोशल मीडिया पर नए प्रोजेक्ट की घोषणा करने से फैंस काफी उत्साहित हैं। 

बताते चलें कि हाल-फिलहाल में शाहरुख ने खुद का ओटीटी प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की घोषणा की थी। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ओटीटी प्लेटफॉर्म 'एसआरके+' लॉन्च करने की घोषणा करते हुए ट्वीट भी किया था और लिखा था, "कुछ कुछ होने वाला है, ओटीटी की दुनिया में।" ऐसे में फैंस उनके ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर काफी खुश हैं। 

टॅग्स :शाहरुख खानराजकुमार हिरानी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआमिर खान ने '3 इडियट्स' के सीक्वल की पुष्टि की, कहा- फिल्म का दूसरा भाग उन्हीं किरदारों पर आधारित, लेकिन...

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

ज़रा हटकेकेकेआर में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, शाहरुख खान से भिड़े जगतगुरु रामभद्राचार्य?, कहा-‘गद्दार’ हैं एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार