लाइव न्यूज़ :

शाहरुख और गौरी खान की पुत्री सुहाना ने दिया जवाब- मेरा रंग गेहुंआ है और मैं बहुत खुश

By भाषा | Updated: September 30, 2020 18:14 IST

इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘अभी काफी कुछ चल रहा है और यह एक ऐसा मुद्दा है जिसे हमें सुलझाने की जरूरत है। यह केवल मुझ से संबंधित नहीं है, यह हर उस लड़की या लड़के से संबंधित है जो बिना किसी कारण के हीन भावना से ग्रसित होकर बड़े हुए हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देसुहाना खान ने सोशल मीडिया के उन उपयोगकर्ताओं को आड़े हाथ लिया जो उनके रंग को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे थे।20 वर्षीय सुहाना ने इंस्टाग्राम पर की एक पोस्ट में लिखा कि जब वह मात्र 12 वर्ष की थीं तब गेहुंए रंग को लेकर उन्हें ‘‘बदसूरत’’ कहा गया। स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा, ‘‘ये कुछ टिप्पणी हैं जो मेरे रूप रंग को लेकर की गई हैं।’’

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान एवं निर्माता गौरी खान की पुत्री सुहाना खान ने सोशल मीडिया के उन उपयोगकर्ताओं को आड़े हाथ लिया जो उनके रंग को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे थे।

20 वर्षीय सुहाना ने इंस्टाग्राम पर की एक पोस्ट में लिखा कि जब वह मात्र 12 वर्ष की थीं तब गेहुंए रंग को लेकर उन्हें ‘‘बदसूरत’’ कहा गया। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘अभी काफी कुछ चल रहा है और यह एक ऐसा मुद्दा है जिसे हमें सुलझाने की जरूरत है। यह केवल मुझ से संबंधित नहीं है, यह हर उस लड़की या लड़के से संबंधित है जो बिना किसी कारण के हीन भावना से ग्रसित होकर बड़े हुए हैं।’’

सुहाना ने अपने रंग को लेकर सोशल मीडिया पर की गई अपमानजनक टिप्पणियों के स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा, ‘‘ये कुछ टिप्पणी हैं जो मेरे रूप रंग को लेकर की गई हैं।’’ उन्होंने कहा कि भारतीय गेहुंआ रंग के होते हैं और कुछ लोगों द्वारा रंग को लेकर नफरत प्रदर्शित करना उनकी असुरक्षित प्रकृति को प्रदर्शित करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं 12 वर्ष की थी तब पुरुषों और महिलाओं द्वारा मुझे मेरे रंग की वजह से बदसूरत कहा गया। इस तथ्य के अलावा कि ये वास्तव में वयस्क थे, दुख की बात यह है कि हम सभी भारतीय हैं जो हमें स्वत: ही गेहुंआ बनाता है..हां हमारा रंग थोड़ा अलग-अलग होता है, लेकिन आप स्वयं को 'मेलेनिन' से कितना भी दूर करने का प्रयास करें, इसमें सफल नहीं हो सकते। अपने लोगों से नफरत करने का केवल यही मतलब है कि आप असुरक्षित महसूस करते हैं।’’ 

टॅग्स :शाहरुख़ खानसुहाना खानगौरी खानइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?