लाइव न्यूज़ :

तंगहाली में जी रहे हैं 'पंजाबी फिल्मों के अमिताभ बच्चन', दवा खरीदने तक को नहीं हैं पैसे

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 8, 2019 23:17 IST

सतीश कौल ने 300 से ज्यादा हिंदी और पंजाबी फिल्मों में अभिनय किया है। सतीश कौल ने बॉलीवुड एक्टर देव आनंद, दिलीप कुमार और शाहरुख खान जैसे दिग्गजों के साथ फिल्में की हैं। 

Open in App

पंजाबी फिल्मों के जानें-माने स्टार अभिनेता सतीश कौल आजकल तंगहाली में अपना जीवन बिता रहे हैं। सतीश कौल को 'पंजाबी सिनेमा के अमिताभ बच्चन' के तौर जाना जाता है। खबरों की मानें तो सतीश कौल पिछले कुछ समय से बहुत ही खराब आर्थिक हालात से गुजर रहे हैं। 

न्यूज एजेंसी एनएनआई के मुताबिक, वेटरन एक्टर सतीश कौल ने कहा है, ''मैं अपनी जिंदगी में कई समस्याओं से घिरा हुआ हूं। मेरे पास बीमारी के दवा तक खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं। बैंक अकाउंट मेरा एकदम खाली हो चुका है। मेरी तबीयत भी ठीक नहीं रहती है।''

सतीश कौल ने सरकार ने से मदद की गुहार लगाते हुए कहा, ''मुझे एक घर, दवाई और अटेंडेंट चाहिए। मैं एक छोटा सा स्कूल भी खोलना चाहता हूं, जहां मैं बच्चों को एक्टिंग के बारे में सिखा सकूं।''

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि सतीश कौल की ऐसी हालत जान उनको काफी दुख हुआ है।  मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह ट्वीट करते हुए लिखा, 'हमारे आइकॉनिक कलाकार सतीश कौल जी की इस हालत के बारे में जानकर दुख हुआ। लुधियाना के डीसी को उनसे मिलने और मुझे रिपोर्ट भेजने का आदेश दिया है। राज्य सरकार अवश्य ही उनकी मदद करेगी।'

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस