लाइव न्यूज़ :

सारा अली खान अतरंगी रे के डायरेक्टर के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा मुझे रिंकू देने के लिए धन्यवाद

By वैशाली कुमारी | Updated: November 26, 2021 21:40 IST

अभिनेत्री सारा अली खान जल्द ही अक्षय कुमार और धनुष के साथ फिल्म अतरंगी रे में एक्टिंग करते हुए दिखाई देने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था। ट्रेलर रिलीज होने से सोशल मीडिया पर धूम मच गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की हैअतरंगी रे में सारा अली खान रिंकू नाम की लड़की की भूमिका निभा रहे हैं

बॉलीवुड की अभिनेत्री सारा अली खान जल्द ही अक्षय कुमार और धनुष के साथ फिल्म अतरंगी रे में एक्टिंग करते हुए दिखाई देने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था। ट्रेलर रिलीज होने से सोशल मीडिया पर धूम मच गई है। रोमांटिक ड्रामा फिल्म अतरंगी रे में सारा अली खान दो लोगों के बीच कंफ्यूज दिखाई पड़ती हैं। हाल ही में सारा अली खान ने फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल रॉय के साथ एक फोटो शेयर की और उन्हें धन्यवाद कहा है। 

दरअसल सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। यह फोटो अतरंगी रे फिल्म के सेट की है। सारा ने पिंक कलर का दुपट्टा गले में पहना है और ब्राउन कलर का स्वेटर पहना हुआ है। सारा डायरेक्टर आनंद एल राय के कंधे पर सिर रखकर मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। वही आनंद राय ने ब्लू एंड रेड जैकेट पहनी है। इस फोटो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। इस फोटो को शेयर करते हुए सारा मैं कैप्शन में लिखा है कि हैप्पी... थैंक्सगिविंग.. मैं सच में आनंद सर के लिए आभारी हूं... मुझे रिंकू देने के लिए धन्यवाद लेकिन पिक्चर अभी बाकी है। 

अतरंगी रे में सारा अली खान रिंकू नाम की लड़की की भूमिका निभा रहे हैं। रिंकू एकदम बिंदास लड़की है। फिल्म का ट्रेलर बेहद मजेदार है। ट्रेलर में खूब सारी मस्ती और कॉमेडी का तड़का लगाया गया है। ट्रेलर में दिखता है कि धनुष और सारा की जबरदस्ती शादी कराई जाती है। दोनों एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते। सारा बताती हैं कि वह कई बार घर से भाग चुकी हैं। उसके बाद उनका रिश्ता कई सारे उतार-चढ़ाव से होकर गुजरता है वहीं फिल्म में अक्षय कुमार की धमाकेदार एंट्री दिखाई गई है। ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म काफी मजेदार होने वाली है।

टॅग्स :सारा अली खानबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?