लाइव न्यूज़ :

सारा अली खान बड़े पर्दे पर आने के पहले ही फंसी लीगल केस में, इस निर्देशक ने खींचा कोर्ट में

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 25, 2018 12:53 IST

सैफ अली खान - अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान जो सिल्वर स्क्रीन पर फिल्म केदारनाथ से शुरुआत करने वाली हैं। फिल्म के रिलीज़ होने से पहले ही सारा लीगल केस में फंस गयी हैं|

Open in App

मुंबई, 25 मई: सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान स्टारर फिल्म केदारनाथ शुरू से ही विवादों में फंसी हुई है। एक समय इस फिल्म की रिलीज़ पर ही प्रश्नचिन्ह लग रहा था। बड़े ही मुश्किलों से इस फिल्म की दोबारा शूटिंग शुरू हुई थी कि फिल्म की एक्ट्रेस सारा अली खान लीगल केस में फंस गयी हैं। 

केदारनाथ को इस साल नवंबर में रिलीज़ होना है लेकिन शूटिंग के दोबारा शुरू होते ही फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर ने सारा अली खान को कोर्ट में घसीट लिया है। अभिषेक कपूर के अनुसार 2017 में सारा अली खान को उस समय फिल्म में शामिल किया गया था जब उन्होंने सितंबर में कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। 

ये भी पढ़ें: डांस फ्लोर पर 'सांत संमदर' गाने पर जमकर थिरकीं सैफ की बेटी सारा अली खान, वीडियो वायरल

उस कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार सारा अली खान को फिल्म की शूटिंग के लिए तय सभी तारीखों में उपलब्ध रहना ज़रूरी है। फिल्म की शूटिंग मई और जून के दैरान की जायेगी। इसी दौरान सारा अली खान ने रणवीर सिंह के साथ रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' भी साइन कर ली है और जिन तरीखों को केदारनाथ की शूटिंग होनी तय है उन तारीखों पर उन्होंने अपनी डेट्स सिंबा को दे रखी हैं।  

अभिषेक कपूर ने कोर्ट से अपील की है कि फिल्म केदारनाथ रिलीज़ होने तक सारा अली खान को किसी और फिल्म को साइन ना करने का आदेश दिया जाये और कॉन्ट्रैक्ट को तोड़ने के लिए एवज में उनसे 5 करोड़ का जुर्माना लिया जाए। 

जहां सारा अली खान ने केदारनाथ के अलावा सिंबा साइन की हुई है वहीं फिल्म के लीड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने जैकलीन फर्नांडीज़ के साथ 'ड्राइव' और एक फिल्म धर्म प्रोडक्शन के साथ साइन की हुई है जिसकी शूटिंग भी केदारनाथ के साथ ही पूरी होगी।

टॅग्स :सारा अली खानकेदारनाथ (फिल्म)
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीHera Pheri-3: फिल्म हेरा फेरी 3 में परेश रावल की वापसी, बाबू भैया संग राजू और श्याम...

बॉलीवुड चुस्कीसारा अली खान को भा रहा कश्‍मीर, ट्रेडिशनल खाना खान हुईं खुश

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: अनंत-राधिका की शादी में सारा अली खान का ट्रेडिशनल अवतार, देखें वीडियो

क्रिकेट'अनन्या पांडे हॉट, सारा अली खान हॉट': यूट्यूब हिस्ट्री लीक से राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग नए विवाद में फंसे

बॉलीवुड चुस्कीMurder Mubarak Review: एक मर्डर और कई सवाल..., होमी अदजानिया की 'मर्डर मुबारक' में फंसे सितारे, फिल्म देखने से पहले पढ़ लें रिव्यू

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?