लाइव न्यूज़ :

Big News: यह इंटेरनेशनल कंपनी रखेगी संजू के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नज़र, अभी तक सिर्फ हॉलीवुड की ही फिल्में थीं इसकी लिस्ट में

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 29, 2018 09:57 IST

'संजू' के साथ जुड़ रहा है इस बेहद बड़ी इंटरनेशनल कंपनी का नाम जो रखेगी इस फिल्म की कमाई पर अपनी नज़र. अब तक सिर्फ हॉलीवुड की फिल्मों को ही करती थी अपनी लिस्ट में शामिल। संजू दूसरी भारतीय फिल्म है जिसको इस कंपनी ने अपनी लिस्ट में जोड़ा है.

Open in App

मुंबई, 29 जून: आज रिलीज़ हो रही फिल्म 'संजू' के लिए यह एक बेहद बड़ी खबर है कि इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का आंकलन  इंटेरनेशनल कंपनी कॉमस्कोर स्वयं करेगी। अब तक कॉमस्कोर सिर्फ हॉलीवुड फिल्मों को अपनी लिस्ट में स्थान देती आ रही है. संजू, दूसरी भारतीय फिल्म है जो उनकी लिस्ट में जुड़ने जा रही है. इसके पहले इस कंपनी ने पीके फिल्म का इंडिया और ओवरसीज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डिटेल कलेक्ट किया था.

ये भी पढ़ें: आते ही छा गई संजय दत्त की बायोपिक 'संजू', फर्स्ट डे फर्स्ट शो में ही तोड़ देगी कमाई का रिकॉर्ड

इस खबर की सूचना बॉलीवुड ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्वीट के जरिये दी.

First Review: दिलों को छू गई संजय दत्त की 'संजू', इमोशन और हकीकत से भरी है रणबीर कपूर एक्टिंग

कॉमस्कोर ना सिर्फ मल्टीप्लेक्स में इस फिल्म की कमाई का रिकार्ड रखेगी बल्कि छोटे सिनेमा हाल और सिंगल स्क्रीन पर भी इस फिल्म के बिज़नेस का पूरा लेखा जोखा रखेगी. इस प्रक्रिया और कॉमस्कोर के जुड़ने की वजह से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में किसी हेरफेर की कली संभावना नहीं रहेगी.

कॉमस्कोर अमेरिका बेस्ड वर्ल्ड की सबसे विश्वसनीय मीडिया मिजरमेंट और एनालिटिक्स कंपनी है. इसके द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट्स को सबसे अधिक विश्वसनीय माना जाता है.

Also Read: 4000 स्क्रीन पर रिलीज होगी रणबीर कपूर की फिल्म संजू, रेस-3 के बाद दूसरी सबसे बड़ी रिलीज

संजू का कॉमस्कोर की वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस लिस्ट में जुड़ना इस फिल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धि है जो इस फिल्म को रिलीज़ के पहले ही मिली है. 

टॅग्स :संजुरणबीर कपूरसंजय दत्तअनुष्का शर्मासोनम कपूरमनीषा कोईरालापरेश रावलदीया मिर्ज़ाविक्की कौशल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल