लाइव न्यूज़ :

IPS अफसर को क्वारंटीन करने पर फूटा संजय निरूपम का गुस्सा, कहा- लगता है BMC और मुंबई पुलिस पगला गए हैं

By अमित कुमार | Updated: August 3, 2020 15:21 IST

बिहार पुलिस के साथ मुंबई पुलिस के रवैए को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। अब इस मामले पर कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने भी अपनी बात रखी है।

Open in App
ठळक मुद्देविनय तिवारी को इस तरह क्वारंटीन करने पर सुशांत की बहन से लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार तक ने नाराजगी जाहिर की है।अब इस घटना को देखते हुए कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने उद्धव सरकार पर हमला किया है।

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार पुलिस पिछले कुछ दिनों से एक्शन में है। रविवार देर रात मुंबई पहुंचे पटना के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी को बीएमसी ने पृथक-वास में भेज दिया है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों ने तिवारी के हाथ पर पृथक-वास की मुहर भी लगा दी है जिससे संकेत मिलता है कि वह 15 अगस्त तक पृथक रहेंगे। 

विनय तिवारी को इस तरह क्वारंटीन करने पर सुशांत की बहन से लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार तक ने नाराजगी जाहिर की है। अब इस घटना को देखते हुए कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने उद्धव सरकार पर हमला किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से सोमवार को ट्वीट कर लिखा है कि, लगता है, BMC और मुंबई पुलिस पगला गए हैं।  

संजय निरूपम ने कहा- ऐसा करने से मुंबई पुलिस पर शक और बढ़ेगा

संजय निरूपम ने आगे लिखा कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जांच करने पटना से आए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर विनय तिवारी को 15 अगस्त तक क्वारंटीन कर दिया। जांच कैसे होगी? मुख्यमंत्री तत्काल हस्तक्षेप करें। तिवारी को रिलीज कराएं और जांच में मदद करें, वरना मुंबई पुलिस पर शक और बढ़ेगा। वहीं एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तिवारी रविवार को मुंबई पहुंचे थे और बीएमसी अधिकारियों ने देर रात उन्हें 14 दिन के लिए गोरेगांव में राज्य रिजर्व पुलिस बल के अतिथिगृह में पृथक-वास में भेज दिया है।

जबरदस्ती क्वारंटीन करने का आरोप

बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने रविवार को आरोप लगाया कि तिवारी को मुंबई में बीएमसी के अधिकारियों ने जबरदस्ती पृथक-वास में भेजा है। पांडेय ने कल ट्वीट किया, ‘‘आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी पुलिस टीम का नेतृत्व करने के लिए आधिकारिक ड्यूटी पर पटना से आज मुंबई पहुंचे थे, लेकिन बीएमसी अधिकारियों ने रात 11 बजे उन्हें जबरदस्ती पृथक-वास में भेज दिया। उन्हें अनुरोध के बावजूद आईपीएस मैस में आवास मुहैया नहीं कराया गया और वह गोरेगांव के एक अतिथिगृह में रुके हैं।’’  (भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसंजय निरुपमबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!