लाइव न्यूज़ :

KKBKKJ Collection: सलमान की फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर थमी रफ्तार, चौथे दिन की सबसे कम कमाई, देखें आंकड़ें

By अनिल शर्मा | Updated: April 25, 2023 13:20 IST

‘किसी का भाई किसी की जान’ का निर्माण ‘सलमान खान फिल्म्स’ (एसकेएफ) के बैनर तले किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देKKBKKJ को भारत में इसे 4500 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज किया है।भारत के बाहर इसे 100 से अधिक देशों में 1200 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया गया है।

Salman Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Collection 4 day: सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है लेकिन चौथे दिन इसकी कमाई में जबरदस्त गिरावट देखा गया। यहां तक कि चार दिनों में सोमवार 'किसी का भाई किसी की जान' ने सबसे कम कमाई की। हालांकि इसने दुनियाभर में 120 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है।

फिल्मों के व्यापार पर करीब से नजर रखने वाले तरण आदर्श ने ट्वीट में 'किसी का भाई किसी की जान' की कमाई के आंकड़ें साझा किए हैं। इसके मुताबिक, फिल्म ने चौथे दिन यानी सोमवार को सिर्फ ₹ 78.34 करोड़ की कमाई की। यानी इसकी कमाई ओपनिंग से भी खराब रही। 

रिलीज के दिन 'किसी का भाई किसी की जान' ने 15.81 करोड़ का व्यापार किया था। वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 25.75 करोड़ कमाए थे। तीसरे दिन सबसे अधिक 26.61 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं चौथे दिन इसमें गिरावट आई और सिर्फ 10.17 करोड़ ही कमा पाई। फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक 120 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, KKBKKJ के निर्माताओं ने भारत में इसे 4500 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज किया है। भारत में 16000 से अधिक शो रोजाना चल रहे हैं। वहीं विदेशों में इसे 100 से अधिक देशों में 1200 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। फिल्म की दुनिया भर में स्क्रीन की संख्या 5700+ है, जो कोविड के बाद किसी भी भारतीय फिल्म के लिए सबसे अधिक है।

‘किसी का भाई किसी की जान’ का निर्माण ‘सलमान खान फिल्म्स’ (एसकेएफ) के बैनर तले किया गया है। इसमें सलमान के अलावा तेलुगु अभिनेता वेंकटेश, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर ने भी अहम किरदार निभाए हैं।

टॅग्स :सलमान खानबॉक्स ऑफिस कलेक्शनराम चरण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल