लाइव न्यूज़ :

Race 3 box office collection day 1: इस ईद पर सलमान को फिर मिली बंपर ओपनिंग

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 16, 2018 09:14 IST

Race 3 box office collection day 1: ईद के पावन मौके पर रिलीज़ हुई सलमान खान की मूवी रेस 3 उनके फैंस के लिए किसी ईदी से कम नहीं है. जैसा की पहले से ही अनुमान था मूवी को जबरदस्त ओपनिंग मिली है और मूवी आने वाले दिनों में एडवांस बुकिंग की वजह से मूवी हाउसफुल है.

Open in App

मुंबई, 16 जून: हालाँकि सलमान खान की मूवी रेस 3 को ज्यादातर नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है. जाने माने बॉलीवुड ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने तो इस मूवी को डिसअपॉइंटिंग तक कह दिया है. लेकिन लगता है सलमान खान के फैंस पर इस बात का बिल्कुल भी असर नहीं पड़ रहा है. 

फैंस ने ईद के दिन में भी इस मूवी की एडवांस बुकिंग करा रखी हैं और पहले दिन से लेकर आने वाले सभी दिनों के लिए मूवीशो हाउसफुल हैं. दर्शकों का ऐसा उत्साह देखकर लग रहा है कि रेस 3 की पहले दिन की कमाई 30 करोड़ के पार ही होगी।

रेस फ्रेंचाइज़ी की यह तीसरी मूवी है. अब तक रेस सीरीज़ की दोनों ही मूवीज़ ब्लॉकबस्टर रही है और इस बार तो इस मूवी से सलमान खान जैसे बेहद बड़े सितारे का भी नाम जुड़ गया है तो ऐसे बंपर ओपनिंग की उम्मीद सभी को थी. 

रेस 3 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज़ की जा रही है और इसकी बुकिंग देखकर लग रहा है कि पहले वीकेंड में मूवी 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। इस साल सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड हॉलीवुड मूवी एवेंजर्स को गया है लेकिन लग रहा है कि रेस 3 इस रिकॉर्ड को तोड़ देगी। 

Race 3 movie review: हर रेस का एक ही सिकंदर होता है और वो ही इसे जीतता है

'हर पीली चीज सोना नहीं होती' ये बात बिल्कुल सच है। अक्सर आप भी किसी फिल्म के दमदार ट्रेलर को देखकर मूवी देखने जाते हैं। तो आपके हाथ सिर्फ निराशा लग सकती है। हम बात कर रहे हैं रेमो डिसूजा निर्देशित सलमान खान स्टारर फिल्म 'रेस 3' के बारे में जो आज 15 जून को रिलीज हो गई। आइए जानते हैं रेस 3 की कहानी के बारे में....

टॅग्स :रेस 3सलमान खानजैकलीन फर्नांडीज़अनिल कपूरबॉबी देओलडेजी शाह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2: आदित्य धर ने की पेशकश और अनिल कपूर ने कहा-नो?, आखिर क्यों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रोल करने से किया मना?

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?