लाइव न्यूज़ :

Watch: सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर हुआ आउट, दमदार एक्शन में नजर आए भाईजान, देखें

By रुस्तम राणा | Updated: April 10, 2023 20:17 IST

फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित यह फिल्म ईद 2023 के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ट्रेलर में सलमान खान को उनके उग्र एक्शन अवतार में दिखाई दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफरहाद सामजी द्वारा निर्देशित यह फिल्म ईद 2023 के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैट्रेलर में सलमान खान को उनके उग्र एक्शन अवतार में दिखाई दे रहे हैंट्रेलर में सलमान खान और उनकी ऑन-स्क्रीन प्रेमिका पूजा हेगड़े के बीच मनमोहक केमिस्ट्री दिखी

 'Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan' Trailer: अभिनेता सलमान खान ने सोमवार को आखिरकार अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर रिलीज कर दिया। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित यह फिल्म ईद 2023 के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ट्रेलर में सलमान खान को उनके उग्र एक्शन अवतार में दिखाई दे रहे हैं, हालांकि ट्रेलर में उनके नरम पक्ष के संकेत भी दिए गए हैं।

फिल्म का ट्रेलर सलमान खान और उनकी ऑन-स्क्रीन प्रेमिका पूजा हेगड़े के बीच मनमोहक केमिस्ट्री के साथ शुरू होता है। वह अपने प्यार और उसके परिवार की रक्षा के लिए बदमाशों को पीटते दिखाई दिखाई दे रहे हैं। एक सीन में वह कहते हैं, 'ये हिंसा नहीं, सेल्फ डिफेंस है।' कुल मिलाकर, यह एक बड़े पैमाने पर मनोरंजन करने वाली फिल्म लगती है जो लोगों को थिएटर में आने के लिए मजबूर कर सकती है। सलमान खान ट्रेलर का मुख्य आकर्षण हैं और फिल्म की सबसे बड़ी संभावना भी है। यह पैन-इंडिया फिल्म है।

सलमान के अलावा, फिल्म में पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। अब तक निर्माताओं ने फिल्म से पांच गाने - बथुकम्मा, बिल्ली बिल्ली, नैयो लगदा, जी रहे थे हम और येंतम्मा को रिलीज कर दिया है।

इससे पहले दिन में, ट्रेलर रिलीज से पहले सलमान ने एक नया पोस्टर रिलीज किया था। सलमान ने इंस्टाग्राम पर खुद की पोस्टर तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा, "#किसी का भाई किसी की जान का ट्रेलर शाम 6 बजे आउट।" पोस्टर में, अभिनेता ने लंबे बालों वाला लुक दिया और अपने बीस्ट-अवतार को दिखाया।

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?