लाइव न्यूज़ :

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार है सलमान खान की रेस 3, पहले दिन तोड़ सकती है कई रिकार्ड्स

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 14, 2018 12:05 IST

Salman Khan Race 3 box office Prediction: अगर सबकुछ सही रहा तो ये सलमान खान की चौथी फिल्म होगी जो कि 300 करोड़ के क्लब में शामिल होगी

Open in App

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म 'रेस 3' 15 जून को रिलीज होने वाली है। सलमान के अलावा इस फिल्म में अनिल कपूर, साकिब सलीम, जैकलीन फर्नांडिस बॉबी देओल, डेजी शाह भी हैं। फ़िल्मी पंडितों के अनुसार रेस 3 अपने ओपनिंग डे पर 30 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर सकती है।

खास बात ये है कि फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। इसे वीक डे का भी फायदा मिल सकता है। फ़िलहाल रेस 3 को लेकर फैन्स के बीच काफी उत्सुकता देखी जा रही है। जो कि इसके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। 

'रेस 3' 4400 स्क्रीन पर रिलीज होगी। वहीं  3D फॉर्मेट इसे चार चाँद लगाएगी। जिसके कारण टिकट के दाम भी बढ़ेंगे। जो कि फिल्म के बिजनेस को बढ़ाएगी।

वहीं इस फिल्म के 14 दिनों बाद यानी 29 जून को रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू'  रिलीज होगी। फ़िलहाल रेस 3 के आसपास कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। जो कि मेकर्स के लिए बड़ी बात है। अगर सबकुछ सही रहा तो ये सलमान खान की चौथी फिल्म होगी जो कि 300 करोड़ के क्लब में शामिल होगी। इससे पहले बजरंगी भाईजान, सुल्तान और टाइगर जिन्दा है, ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था।    

 

गौरतलब है कि फिल्म रेस-3 की रिलीज के साथ ही आनंद एल। राय के निर्देशन में बन रही शाहरुख खान की फिल्म जीरो का टीजर वीडियो भी रिलीज किया जाएगा। खबरों की मानें तो जीरो के टीजर वीडियो में दोनों एक्टर्स साथ में नजर आएंगे।     

टॅग्स :रेस 3सलमान खानबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल