लाइव न्यूज़ :

सलमान खान को सांप ने काटा, खबर से घबरा गए थे धर्मेंद्र, फोन कर पूछा हालचाल

By भाषा | Updated: December 27, 2021 21:50 IST

रायगढ़ जिले से सटे पनवेल के पास फार्महाउस पर सलमान खान को बिना विष वाले सांप ने काट लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता को नवी मुंबई के कामोठे के एक अस्पताल में ले जाया गया।धर्मेंद्र ने कहा, ‘‘मेरी शुभकामनाएं सदैव उनके साथ हैं।’’धर्मेंद्र ने सलमान खान की एक तस्वीर भी साझा की और लिखा, ''जीते रहो।''

वरिष्ठ अभिनेता धर्मेंद्र ने सोमवार को कहा कि उन्होंने सलमान खान को सांपने के काटने के बाद उनसे बात की है और उन्होंने यह जानकर राहत की सांस ली कि सलमान ''स्वस्थ और ठीक'' हैं।

रायगढ़ जिले से सटे पनवेल के पास फार्महाउस पर सलमान को बिना विष वाले सांप ने काट लिया था। अभिनेता को नवी मुंबई के कामोठे के एक अस्पताल में ले जाया गया और रविवार सुबह उन्हें छुट्टी दे दी गई। धर्मेंद्र (86) से जब उनके एक प्रशंसक ने पूछा कि क्या उन्होंने सलमान को उनके 56वें जन्मदिवस की बधाई दी है तो धर्मेंद्र ने कहा, ‘‘मेरी शुभकामनाएं सदैव उनके साथ हैं।’’

खान परिवार के करीबी मित्र धर्मेंद्र ने ट्वीट किया, ''मालिक, सलमान खान मेरे पुत्र की तरह है। वह मुझे बहुत प्रेम और सम्मान देता है। मैं उसके जन्मदिवस पर सदैव प्रार्थना करता हूं और उसे शुभकामनाएं देता हूं। जब यह समाचार मिला कि उसे सांप ने काट लिया तो मैं चिंतित हो गया और उसे फोन किया। वह स्वस्थ और ठीक है।''

धर्मेंद्र ने सलमान खान की एक तस्वीर भी साझा की और लिखा, ''जीते रहो'' अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद, सलमान खान अपने फार्महाउस वापस आ गए, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि उनके फार्म हाउस के एक कमरे में सांप आ गया था। जब वह उसे निकालने की कोशिश कर रहे थे तब सांप ने उन्हें तीन बार काट लिया।

सलमान ने कहा कि घटना के बाद उन्होंने चिंता कर रहे अपने पिता एवं पटकथा लेखक सलीम खान से बात की और यह कह कर उन्हें आश्वस्त किया, ‘‘ टाइगर और स्नेक (सांप)’’ दोनों जिंदा हैं।’’ गौरतलब है कि फिल्म ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ में सलमान के चरित्र का नाम ‘टाइगर’ था। 

टॅग्स :सलमान खानमुंबईधर्मेंद्रबॉलीवुड इंस्टा तड़का
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?