लाइव न्यूज़ :

यामी से ब्रेकअप के बाद इस एक्ट्रेस के साथ इश्क फरमा रहे हैं पुलकित सम्राट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 23, 2019 05:43 IST

Open in App

पुलकित सम्राट अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। बॉलीवुड में एंट्री करते ही सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा से शादी की और कुछ ही दिनों बाद तलाक देकर एक्ट्रेस यामी गौतम से इश्क के चर्चे हर किसी की जुंबा पर रहे। हांलाकि यामी के साथ भी उनका रिश्ता लंबा नहीं चला और यामी और पुलकित का ब्रेकअप हो गया।

 अब पुलकित का नाम एक और एक्ट्रेस के साथ जोड़ा जा रहा है। वह हैं 'यमला पगला दीवाना फिर से' की कृति खरबंदा। खबरों मानें तो पुलकित सम्रटा इन दिनों कृति खरबंदा को डेट कर रहे हैं। अक्सर दोनों को साथ ही देखा जाता है। हाल ही में पुलकित के बर्थडे पर कृति उन्हें सरप्राइज देते हुए चेन्नई तक पहुंच गई थी। कृति पिछले कुछ दिनों से पुलकित के पर्सनल ट्रेनर समीर हंसारी से ट्रेनिंग लेते हुए भी देखी गई हैं।

हांलाकि पुलकित और  कृति ने अपने रिलेशनशिप को लेकर अब तक कुछ कहा नही है। अब इस बार फैंस देखते हैं, दोनों इस मामले में आगे क्या कहते हैं। बता दें कि पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने फिल्म 'वीरे की वेडिंग' साथ काम किया है। जल्द ही दोनों अनीस बज्मी की फिल्म 'पागलपंती' में भी अहम किरदार निभाएंगे। मल्टीस्टारर फिल्म 'पागलपंती' में पुलकित-कृति के अलावा जॉन अब्राहम, इलियाना डिक्रूज, अरशद वारसी, उर्वशी रौतेला और सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

 इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्णा कुमार, कुमार मनघट और अभिषेक पाठक मिलकर कर रहे है. पिछले दिनों उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए इसकी शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी थी। यह फिल्म कब रिलीज होगी, अभी इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

टॅग्स :पुलकित सम्राट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीParis Olympics 2024: अमन सहरावत के कांस्य पदक जीतने पर सेलेब्स ने मनाया जश्न, रेसलर को कुछ यूं दी बधाई

बॉलीवुड चुस्कीएक-दूसरे के प्यारे में डूबे कृति-पुलकित, कपल ने शेयर की शादी की मजेदार तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकृति खरबंदा की ससुराल में पहली रसोई, बनाया सूजी का हलवा; जानें पुलकित ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकृति खरबंदा का ससुराल में हुआ ग्रैंड वेलकम, पति पुलकित संग ढोल पर खूब थिरकीं दुल्हनिया

बॉलीवुड चुस्कीKriti-Pulkit Wedding Photos: एक-दूजे के हुए कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट, शादी की खूबसूरत तस्वीरें आई समाने

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?