लाइव न्यूज़ :

स्कूल टीचर थी सलमान खान की क्रश, छुट्टी के बाद साईकिल से जाते थे घर छोड़ने

By विवेक कुमार | Updated: August 17, 2018 15:53 IST

सलमान खान का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। जिनमें ऐश्वर्या राय, युलिया वन्तुर, कैटरीना कैफ जैसी एक्ट्रेस शामिल हैं।

Open in App

मुंबई, 17 अगस्त: बॉलीवुड के 'दबंग' अभिनेता सलमान खान 52 साल के हो चुके हैं और अभी तक कुंवारे हैं। सभी को उनकी शादी का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में सलमान ने अपने शो ‘दस का दम-दमदार वीकेंड’ के आगामी एपिसोड की शूटिंग के दौरान स्कूल के किस्से सुनाए। जब सलमान ने स्कूल टीचर के साथ पहली बार प्यार में पड़ने वाला एक सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह स्कूल में रहते समय अपनी टीचर के साथ फ्लर्ट करते थे और अपने टीचर को साइकिल से घर छोड़ने जाते थे।

उन्होंने कहा- “किसी को अपने टीचर पर क्रश न रहा हो यह संभव नहीं है। अधिकांश लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे लेकिन मैं खुले तौर पर कहता हूं कि मैं अपनी टीचर के साथ बहुत फ्लर्ट करता था।”

बता दें कि सलमान खान का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। जिनमें ऐश्वर्या राय, युलिया वन्तुर, कैटरीना कैफ जैसी एक्ट्रेस शामिल हैं। फ़िलहाल सलमान इन दिनों अपनी फिल्म 'भारत' की शूटिंग में बिजी हैं। 

अली अब्बास जफ़र की फिल्म 'भारत' में कैटरीना कैफ और दिशा पाटनी भी लीड रोल में हैं। अभी हाल ही में भारत का टीज़र भी रिलीज हुआ है। जिसकी शुरुआत सलमान खान की आवाज से होती है जिसमें वह कहते हैं- बापु जी कहते थे कुछ रिश्ते जमीं से होते हैं और कुछ खून से, मेरे पास दोनों ही थे। वहीं इस टीज़र में भारत का नक्शा भी दिखाई पड़ रहा है।  

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?