लाइव न्यूज़ :

Video: सलमान खान ने अवॉर्ड शोज को लगाई लताड़, कहा-ये अवॉर्ड लेना वैसा ही है, जैसे मेरा ड्राइवर बोले- आइए आज आपको अवॉर्ड देते हैं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 18, 2020 09:03 IST

सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हर किसी अवॉर्ड शो में जाने से मना कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अक्सर अपने बेवाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। सलमान किसी भी बात को कहने से कभी पीछ नहीं कहते हैं

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अक्सर अपने बेवाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। सलमान किसी भी बात को कहने से कभी पीछ नहीं कहते हैं। इन दिनों सलमान खान के बेवाक बोल फिर से छाए हुए हैं। दरअसल सलमान ने अभी कोई बयान नहीं दिया है। सोशल मीडिया पर सलमान खान का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान अवॉर्ड शोज को लेकर अपनी बात रख रहे हैं।

ये वीडियो काफी साल पुराना है, जिसमें सलमान खान किसी अवॉर्ड शो में जाने के लिए मना कर रहे हैं। इस वीडियो में सलमान खान कर रहे हैं, मुझे लगता है कि जिन लोगों में आत्म विश्वास नहीं होता है, उन्हें अवॉर्ड चाहिए। मैं कोई स्टुपिड अवॉर्ड लेने नहीं जाउंगा। नेशनल अवॉर्ड मिले तो सम्मानजनक है। उसके लिए मैं जाउंगा और अवॉर्ड लूंगा।

सलमान कहते हैं कि जो मैगजीन हमारी स्ट्रेंथ पर चल रही है... जो आपको इंटरव्यू पर और स्टार्स के इंटरव्यू पर चल रही है वो आपको बुलाते हैं और बोलते हैं कि वो आपको अवॉर्ड देना चाहते हैं। आप आइए और परफॉर्म कीजिए.... सूट बूट पहन के बैठे हैं और वो अवॉर्ड ले रहे हैं। यह ठीक वैसा ही है जैसे कल को मेरा ड्राइवर, स्पॉटब्वॉय और मेरा मेकअप मैन कहेगा कि बाबा आज हम आपको अवॉर्ड देते हैं। यह बेवकूफी है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि सलमान ने ये बात कई सालों पहले कही हो लेकिन वह कई बार अवॉर्ड शोज में दिखाई देते हैं लेकिन खास बात ये है कि वह कभी कोई भी अवॉर्ड नहीं लेते हैं। ये वीडियो तब वायरल हुआ है जब  इन दिनों फिल्म फेयर की जमकर आलोचना हर तरफ हो रही है।

दरअसल केसरी फिल्म के गाने तेरी मिट्टी के गीतकार मनोज मुंतशिर को अवॉर्ड ने मिलने पर उन्होंने एलान किया है कि अब वह कभी किया अवॉर्ड शो में कभी नहीं जाएंगे। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर लोग फिल्म फेयर के विरोध में उतर आए हैं। इतना ही नहीं अब लोग फिल्म फेयर को जमकर सुना रहे हैं।

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?