लाइव न्यूज़ :

सलमान खान की इस फिल्म का बनने जा रहा है सीक्वल, एक बार फिर से पर्दे पर लौटेगा 'डेविल'

By मेघना वर्मा | Updated: July 25, 2019 18:06 IST

सलमान खान की किक फिल्म का डायलॉग 'मेरे बारे में इतना मत सोचना मैं दिल में आता हूं समझ में नहीं' साथ ही 'आप डेविल के पीछे डेविल आपके पीछे' जबरदस्त फेमस हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान की फिल्म किक साल 2014 में रिलीज हुई थी। इसी फिल्म से साजिद नाडियावाला ने अपने डायरेक्शन डेब्यू किया था।

सलमान खान जल्द ही अपनी सुपरहिट फिल्म किक के सीक्वल लेकर एक बार फिर जनता के बीच में होंगे। जल्द ही सिनेमाघरों में एक बार फिर से डेविल की एंट्री होने जा रही है। फैंस इस खबर को सुनकर बेहद खुश हैं कि एक बार फिर सलमान पर्दे पर धुरंधर अंदाज देखने को मिलेगा। सलमान खान की किक फिल्म का डायलॉग 'मेरे बारे में इतना मत सोचना मैं दिल में आता हूं समझ में नहीं' साथ ही 'आप डेविल के पीछे डेविल आपके पीछे' जबरदस्त फेमस हुआ था।

तरण आदर्श के ट्वीट की मानें तो किक फिल्म का जल्द ही सीक्वल बनने जा रहा है। पांच साल पहले बनी किक फिल्म बड़े पर्दे पर हिट साबित हुई थी। फिल्म का म्युजिक हो या डायलॉग एक्टिंग हो या डांस दर्शकों के दिल को भा गया था।

साजिद नाडियावाला की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म किक को जनता का खूब प्यार मिला था। अब किक 2 की तैयारी शुरू हो गयी है। खबरों की मानें तो फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर मोड पर है। इस फिल्म की शूटिंग 2020 में शुरू हो जाएगी। बताया जा रहा है कि किक 2 में सलमान खान फिर से देवी लाल सिंह की भूमिका में दिखेंगे। 

टीवी टुडे की रिपोर्ट की मानें तो किक 2 में सलमान का किरदार बहुत लेयर वाला है। इस किरदार हलांकि अभी कुछ ज्यादा बातें सामने नहीं आई हैं। मगर किक के बाद अब डायरेक्टर किक 2 में सलमान के कैरेक्टर को और ज्यादा एक्सप्लोर करते दिख सकते हैं। 

साल 2014 सलमान खान की फिल्म किक आई थी। इस फिल्म से साजिद नाडियावाला ने अपना डायरेक्टर डेब्यू किया था। इस फिल्म में सलमान खान के साथ जैकलीन फर्नांडिस, रणदीप हुड्डा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आए थे। सलमान इन दिनों अपनी फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं।

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?